शंघाई शहर में लॉकडाउन से लोग परेशान, शुरू हुआ पलायन: चीन
कोरोना के चलते चीन के शंघाई शहर में एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है जिससे लोगों को परेशानी होने लगी है। अब लोगों ने शहर से पलायन करना शुरू कर दिया है। मामलों की बढ़ोतरी होते हुए बीते एक दिन में शंघाई में 9545 मामले सामने आए है। पलायन को लेकर स्थानीय पैकर्स और मूवर्स के साथ ही कुछ कानूनी फर्मों ने पुष्टि की है। वहीं, शहर के नागरिक सोशल मीडिया पर पलायन के लिए सलाह ले रहे हैं।