सोशल मीडिया पर उड़ी विनोद दुआ के निधन की अफवाह, बेटी ने दी सफाई
देश के वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ के निधन की अफवाहों से सोशल मीडिया अचानक से भर उठा। कई लोगों ने उनके निधन की अफवाह के बाद उनकी आत्मा की शांति के लिए पोस्ट भी किए। इसके बाद उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इन अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि अभी उनका निधन नहीं हुआ है। बता दें कि विनोद दुआ कि हालत गंभीर है और वे आईसीयू में भर्ती हैं।