
फ़ोटो: Tamil Gaurdian
श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा- एक दिन की छुट्टी लेकर उगाएं फसल
श्रीलंका ने अपने सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने घर के आसपास में फसलें उगाने के लिए हर हफ्ते एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी लें ताकि भोजन की बढ़ती कमी को रोका जा सके। श्रीलंका के प्रेसीडेंट गोटबाया राजपक्षे ने पिछले साल देश में रासायनिक खादों का आयात बंद कर दिया था। श्रीलंका को ग्रीन इकोनॉमी बनाने के लिए किए गए इस निर्णय से देश में खाद्य संकट आ गया, क्योंकि पैदावार में 50% से ज्यादा की कमी आ गई।