स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा यश चोपड़ा को किया गया कई खिताबों से सम्मानित
बॉलीवुड के जाने माने फिल्ममेकर यश चोपड़ा को स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा कई खिताबों से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2010 में स्विट्जरलैंड सरकार द्वारा उन्हें एंबेसडर ऑफ इंटरलाकेन अवार्ड से नवाजा गया था। यही नहीं स्विट्जरलैंड के इंटरलाकेन शहर में यश चोपड़ा का 350 किलो वजनी कांस्य का एक स्पेशल स्टैचू भी लगवाया गया है। दरअसल, यश चोपड़ा द्वारा फिल्माई गई हिंदी फिल्मों से भारतीय पर्यटकों के बीच स्विट्जरलैंड के बढ़ते क्रेज को देखते हुए सरकार द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।