तेलंगाना में इंसानियत शर्मसार, लोगों को मारकर हड़पते थे बीमा राशि
तेलंगाना के नलगोंडा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक गिरोह पहले लोगों को मारता था फिर उनके जीवन बीमा की राशि हड़प लेता था। जानकारी के अनुसार गिरोह के लोग शराबी व बीमार लोगों को निशाना बनाते थे व उनके परिवारजनों से सांठ-गाठ करते थे। फिर इनकी हत्या को हादसा बताकर बीमे की रकम क्लेम करते थे। जिसके बाद गिरोह व परिवारजनों के बीच रकम का बंटवारा होता था। पुलिस ने इस गिरोह के 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।