उत्तर प्रदेश में बारिश ना होने से परेशान हुए लोग, महिलाओं ने आजमाया टोटका
उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में बारिश ना होने के कारण महिलाओं ने टोटका अपनाते हुए सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया और नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायस्वाल को कीचड़ से नहलाया है। महिलाओं का मानना है कि इससे भगवान इंद्र खुश होकर बारिश करेंगे। विधायक कन्नौजिया ने कहा कि भीषण गर्मी के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। बता दें राज्य में 72.3 मिलीमीटर ही बारिश हुई है जो सामान्य से 57% कम है।