उत्तरी नाइजीरिया में मस्जिद में बंदूकधारियों ने की 18 लोगों की हत्या
उत्तरी नाइजीरिया की एक मस्जिद में सुबह की नमाज अदा कर रहे कम से कम 18 नमाजियों की बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारियों ने माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में मस्जिद पर हमला किया। माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने कहा, "बंदूकधारी मस्जिद के चारों ओर आ गए और उन्हें गोली मारनी शुरू कर दी।" माना जाता है कि हमलावर जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहे थे।