वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से यमुना तक बनेगा विशाल कॉरिडोर
उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण ने जानकारी दी है की वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर से यमुना तक विशाल कॉरिडोर बनाया जाएगा। मंत्री जी की माने तो यह विशाल कॉरिडोर काशी विश्वनाथ मंदिर में बने कॉरिडोर से भी बड़ा होगा और यहां एक बार में 60 हज़ार श्रद्धालु आ सकेंगे। बता दें कि जन्माष्टमी की रात बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती के दौरान भगदड़ मचने से दो लोगों की मौत हो गई थी।