Vietnam: प्राकृतिक आपदा के कारण हुई 100 से अधिक लोगों की मृत्यु
वियतनाम में जोरदार वर्षा होने के कारण से बाढ़ और भूस्खलन आ गया, जिस वजह से लगभग 130 लोगों की मृत्यु हो गई है। आपदा प्रबंधन अधिकारियों ने कहा है कि, '' इस हादसे में 18 लोगों के लापता होने की सूचना है।'' केंद्रीय संचालन समिति रोकथाम और नियंत्रण ने बताया है कि, कम से कम 1,500 हेक्टेयर चावल के खेत और 7,800 हेक्टेयर से ज़्यादा की फसलें खराब हो गई है।