ashwini vaishnav

फोटो: Moneycontrol Hindi

आईआईटी मद्रास में हुआ 5जी का सफल परीक्षण

आईआईटी मद्रास में भारत में डिजाइन और विकसित किया गया 5जी कॉल का सफल परीक्षण हुआ है। इस सफलता के बाद केंद्रीय संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुद 5जी वॉयस और वीडियो कॉल का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि भारत में इस वर्ष सितंबर अक्टूबर तक देश में पूर्ण रूप से विकसित 5जी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि ये भारत की स्वदेशी दूरसंचार ढांचा बड़ी आधारभूत प्रौद्योगिकी प्रगति' का दर्शाता है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 01:20 PM / by रितिका

Tags: IIT, IIT Madras, 5G, 5G Network, Ashwini Vaishnav

Courtesy: ABP Live

Narzo

फ़ोटो: Moneycontrol

Realme ने Narzo 50 और Narzo 50 pro 5g को किया लांच

रियलमी इंडिया ने भारत में नारजो सीरीज के दो नए फोन लॉन्च किए हैं जिनमें Realme Narzo 50 Pro 5G और Narzo 50 5G शामिल हैं। दोनों फोन में मीडियाटेक Dimensity का प्रोसेसर और 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। Realme Narzo 50 5G के 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,999 रुपये और 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 16,999 रुपये है। 

बुध, 18 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Realme, Narzo, 5G, Smartphone

Courtesy: Navbharat Times

Pm Modi

फ़ोटो: ABP Live

PM Modi ने Trai के सिल्वर जुबिली पर लांच की 5G Test Bed

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने TRAI के सिल्वर जुबिली पूरी होने के अवसर पर देश में 5G Test Bed को लॉन्च किया। 5G टेस्ट बेड प्रोजेक्ट को IIT Madras के नेतृत्व में 8 इंस्टीट्यूट ने मिलकर तैयार किया है। 5G टेस्ट बेड टेश की टेलिकॉम इंडस्ट्री और स्टार्टअप्स की काफी मदद करेगा। इसके जरिए इंडस्ट्री और स्टार्टअप 5th और नेक्स्ट जेनरेशन के प्रोडक्ट, प्रोटोटाइप और सलूशन्स को वैलिडेट कर पाएंगे। इस प्रोजेक्ट की लागत 220 करोड़ रुपये है। 

मंगल, 17 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: TRAI, PM, 5G, test, Bed, IIT

Courtesy: Abp Live

Realme Narzo

फ़ोटो: Smartprix

Realme Narzo 50 5G की लांचिंग डेट आई सामने, मई 18 को होगा पेश

Realme की सबसे बेहतरीन और किफायती Realme Narzo 50 5G सीरीज की लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है। कंपनी इस सीरीज के तहत दो बेहतरीन स्मार्टफोन पेश करेगी। जिनमें Narzo 50 5G और Narzo 50 Pro 5G स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों ही फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने ई -कॉमर्स प्लेटफार्म Amazon और ऑफिशियल वेबसाइट पर जानकारी साफ कर दी है। भारत में यह दोनों फोन मई 18 को पेश होंगे।

शुक्र, 13 मई 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Launch, Realme, Narzo, 5G

Courtesy: Jagran

5g

फ़ोटो: DNA India

जिओ ने 5G के ट्रायल में धमाकेदार पाई 1.5 GBps की स्पीड

Jio, Airtel और Vi देशभर में 5G के ट्रायल कर रहे हैं। हाल ही में जियो ने 5G को लेकर भी कुछ आंकड़े जारी किए हैं। कंपनी की मानें तो उन्होंने 8 राज्यों में 1.5Gbps की 5G स्पीड हासिल कर ली है। हालांकि, जियो की ट्रायल स्पीड वोडाफोन आइडिया के मुकाबले कम है। Vi ने पिछले साल ट्रायल में 3.7Gbps की स्पीड हासिल की थी। इन ट्रायल को देखकर अनुमान है कि हम सितंबर या अक्टूबर तक भारत में 5G नेटवर्क के लॉन्च को देख सकते हैं।

सोम, 09 मई 2022 - 02:16 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Airtel, Jio, Vi, 5G

Courtesy: Hindustan

OnePlus ace 5G

फोटो: News 18

लांच हुआ OnePlus कंपनी का नया OnePlus ace 5G, जानिए कीमत

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपना नया 5G फोन OnePlus ace लॉन्च कर दिया है। इस लेटेस्ट अपडेट वाले फोन में 5G के साथ 150W की फास्ट चार्जिंग, 5000mAh की बैटरी, 50MP का कैमरा, MediaTek Dimensity 8100 Max प्रोसेसर,12GB- 512GB तक का स्टोरेज मिलता है। हालांकि यह फोन अभी चीन में लॉन्च हुआ है। इस फोन को भारत में OnePlus 10R के नाम से लॉन्च किया जायेगा। 

शुक्र, 22 अप्रैल 2022 - 04:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: oneplus, 5G, China, India

Courtesy: Aajtak

POCO M4

फ़ोटो: Aaj Tak

भारत में फरवरी 15 को लांच होगा Poco M4 Pro 5G

POCO M4 Pro 5G भारत में अगले हफ्ते फरवरी 15 को लॉन्च किया जाएगा। पोको इंडिया ने ट्विटर हैंडल से 10 सेकेंड का वीडियो पोस्ट कर जानकारी दी है। दरअसल चीन में पिछले साल Redmi Note 11 5G लॉन्च किया था। इसे ही रिब्रांड करके भारत में POCO M4 Pro के नाम से पेश किया जा रहा है। भारत में यह फोन ब्लू, येलो और ब्लैक कलर में आएगा। भारत में भी इसकी शुरुआती कीमत लगभग 21,200 रुपये के करीब… read-more

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 12:00 PM / by SHAMIKA KHUSHAL KARIYA

Tags: Smartphone, new launch, Technology, POCO Mobiles, 5G

Courtesy: India.Com

iPhone SE 3

फोटो: News 18

सबसे सस्ते iPhone को लेकर हुआ खुलासा, इस दिन होगा लॉन्च

Apple अपने बजट iPhone SE 3 को मार्च में लॉन्च कर सकता है। लीक्स की माने तो iPhone SE 3 ट्रायल फेज में प्रवेश करने के लिए तैयार है। इसमें 4.7-इंच रेटिना HD LCD डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ एक होम बटन भी होगा। यह A15 चिपसेट के साथ आएगा, जो 5G को सपोर्ट करेगी। इसमें 12MP का सिंगल रियर कैमरा ही देखने को मिल सकता है। इसकी कीमत करीब 30,401 रुपये हो सकती हैं।

सोम, 20 दिसम्बर 2021 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Apple, Iphone se 3, A15 bionick, 5G

Courtesy: Zee News Hindi

Mi 11 Lite 5G NE

फोटो: Gizmochina

सितंबर 29 को भारत मे लॉन्च होगा Mi 11 Lite 5G NE

Xiaomi अपना नया स्मार्टफोन Mi 11 Lite 5G NE सितंबर 29 को भारत मे लॉन्च करेगा। इसकी मेन हाईलाइट इसकी थिकनेस और वज़न रहने वाले हैं। इसका वजन 158 ग्राम और मोटाई 6.81 मिलीमीटर है। इसमें 6.55-इंच FHD+ 90Hz का एमोलेड डिस्प्ले है। फोन स्नैपड्रैगन 778G प्रोसेसर पर चलेगा। इसमें 20MP का सेल्फी कैमरा होगा। वहीं 4250mah की बैटरी दी जाएगी। जो 33W की फास्ट चार्जिंग को स्पोर्ट करती है। हालांकि अभी इसकी कीमत का खुलासा नही किया गया है।।

शुक्र, 17 सितंबर 2021 - 02:10 PM / by अजहर फारूक

Tags: Xiaomi, Mi 11 Lite, Smartphones, 5G

Courtesy: Zee News

5G smartphone

फोटो:India TV

आने वाला है देश का पहला 5G मोबाइल, यह होगी कीमत!

घरेलू मोबाइल डिवाइस कंपनी लावा इंटरनेशनल अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसकी कीमत लगभग ₹20,000 या उससे कम बताई गई है। कंपनी के प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड सुनील रैना का कहना है कि हम स्‍मार्टफोन सेगमेंट में 15,000 रुपये वाली श्रेणी पर केंद्रित हैं। भारतीय बाजार में इसे दिवाली या दिवाली से पहले लॉन्च किया जा सकता है।साथ ही कंपनी ने अगले दो-तीन सालों में मोबाइल एक्सेसरीज सेगमेंट में 20% बाजार की हिस्सेदारी हासिल करने का भी लक्ष्य… read-more

बुध, 04 अगस्त 2021 - 08:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Lava, Smartphones, 5G, mobile phones

Courtesy: Hindustan Times