40 dead body found

फोटो: Free Press Journal

शमशान घाट के करीब गंगा में 40 लाश मिलने से मचा हंगामा

बिहार में बक्सर ज़िले के चौसा श्मशान घाट पर गंगा में 40 लाशें तैरती हुई मिलने से इलाके में खलबली मच गई, जिसकी पुष्टि  स्थानीय प्रशासन ने की है। स्थानीय पत्रकारों के अनुसार शमशान घाट पर 40 से अधिक लाशें मिली हैं। वहाँ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया, " 30 से 40 की संख्या में लाशें गंगा में मिली हैं, संभावना है कि ये लाशें उत्तर प्रदेश से बहकर पहुंची हैं "।

मंगल, 11 मई 2021 - 09:21 AM / by अंज़र हाशमी

Tags: Dead Body, mystery, Police, Administration

Courtesy: BBC Hindi

Statue

फोटो: Lok Jagruti

सरकार ने दिखाई बेरुखी तो परिजनों ने खुद ही लगाई शहीद की प्रतिमा

हिमाचल प्रदेश: कुल्लू जिले के पूईद गांव के पैरा-कमांडो 24 वर्षीय बालकृष्ण जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में पिछले साल अप्रैल में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए थे। परिवार और गांव के लोगों ने शहीद के नाम पर महाविद्यालय, अस्पताल, बस स्टैंड या चौक का नाम रखने की मांग प्रशासन से की थी पर प्रशासन ने उस पर अमल नहीं किया। अब शहीद के परिवार ने खुद ही अपने घर में ही लाखों रुपए खर्च करके  शहीद बेटे की प्रतिमा लगाकर उसका अनावरण कर दिया।

मंगल, 06 अप्रैल 2021 - 03:44 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: himanchal pradesh, Administration, Kullu District, Martyred, statue, House

Courtesy: Dainik Bhaskar

Joe Biden

फ़ोटो: Getty images

पहली बार अमेरिकन राष्ट्रपति के प्रशासन में शामिल होंगे भारतीय मूल के 20 लोग

अमेरिका के 46वें निर्वाचित राष्ट्रीपति जो बाइडन के प्रशासन में 20 भारतीय-अमेरिकीयों को नियुक्त किया गया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब शपथ ग्रहण समाराहों में किसी राष्ट्रपति के प्रशासन में इतनी बड़ी संख्या में भारतीय-अमेरिकियों को नियुक्त किया गया है। इन सभी में 17 लोग वाइटहाउस में अहम पद संभालेंगे जिनमे से एक, पहली भारतीय मूल की और अफ्रीकी-अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस होंगी। इस सूचि में नीरा टंडन और डॉ. विवेक गुप्ता भी है जो प्रबंधन एवं बजट… read-more

रवि, 17 जनवरी 2021 - 01:31 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Joe BIden, Kamla harris, Indian-American, Administration

Courtesy: AMARUJALA NEWS