Jila vastra udyog

फ़ोटो: Exclusive

छिंदवाड़ा: जिला वस्त्र उद्योग के कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र एकेवीएन बोरगांव में जिला वस्त्र उद्योग के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रेमंड चौक स्थित पुलिस चौकी के सामने ध्वजारोहण किया। इस दौरान संगठन से विजय डेहरिया, सूर्यप्रकाश तिवारी, नामदेव चौधरी, किशोर खरपुरिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि जिला वस्त्र उद्योग शुरू से ही मजदूर हितों के लिए सक्रिय है व जिले में मजदूरों का प्रमुख हितैषी रहा है।

मंगल, 26 जनवरी 2021 - 10:09 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Flag hosting, Republic Day, Republic Day 2021, akvn

Courtesy: Exclusive