दिल्ली पुलिस ने गणतंत्र दिवस हिंसा के आरोपी दीप सिद्धू पर रखा एक लाख का इनाम
दिल्ली-पुलिस ने देश में गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के आरोपी पंजाबी कलाकार दीप सिद्धू समेत तीन लोगों पर इनाम घोषत कर दिया है। दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह, और गुरजंत सिंह की जानकारी देने वाले को 1 लाख रूपए देने का एलान किया गया है। पुलिस ने हिंसा में कथित रूप से शामिल होने के लिए भी जाजबीर सिंह समेत तीन लोगो पर 50,000 रूपए का इनाम रखा है। सिद्धू के बिहार में छुपे होने की खबर के बाद दिल्ली पुलिस की एक टीम वहां गयी है।
Tags: Deep Sidhu, Republic Day 2021, Cash Reward, Farmers' Protest
Courtesy: Amarujala News
उच्चन्यायालय ने गणतंत्र दिवस हिंसा मामले में दखल देने से किया इनकार
राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर मार्च के दौरान हुई हिंसा मामलें में सर्वोच्च न्यायलय ने दखल देने से इनकार कर दिया है। जनवरी तीन को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जांच कराने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि, "सरकार मामले को देख रही है और क़ानून अपना काम करेगा। आप सरकार को ज्ञापन दें।" कोर्ट ने और प्रधानमंत्री जी ने भी कहा है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है तथा हम दखल नहीं देना चाहते।
Tags: Republic Day 2021, Tractor March, Supreme Court
Courtesy: Amarujala News
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के गुनाहगारों के खिलाफ़ पुलिस ने शुरू की कार्यवाही
गणतंत्र दिवस पर हुई हिंसा के बाद पुलिस ने सख्त कार्यवाही करते हुए गुरुवार को किसान नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया तथा लाल किले पर हिंसा करने वालों पर राजद्रोह का केस दर्ज किया है। पुलिस ने नोटिस जारी कर 20 किसान नेताओं से तीन दिन में जवाब माँगा है की क्यों पुलिस उनके खिलाफ कार्यवाही न करे। इन किसानों में से छह नेताओं के नाम ही सामने आए हैं जिनमे राकेश टिकैत, योगेंद्र यादव, दर्शन पाल, बलदेव सिंह, बलबीर सिंह और जगतार सिंह का नाम … read-more
Tags: Republic Day 2021, Farmers' Protest, Police
Courtesy: DAINIK BHASKAR
72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार लद्दाख की झांकी का प्रदर्शन
भारत में जनवरी 26 को गणतंत्र दिवस के मौके पर राजपथ पर पहली बार लद्दाख की संस्कृति और सांप्रदायिक सदभाव को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया गया। इस झांकी का थीम 'भविष्य का विजन' रखा गया। कोरोना के चलते राजपथ पर इस वर्ष अनेक राज्यों की झांकियों को दिखाया गया,और कुछ बदलाव भी किये गए। उत्तर प्रदेश राज्य के लिए अयोध्या की थीम को बनाया गया था, जिसमें अयोध्या के राम मंदिर की झलक भी देखने को मिली है।
Tags: Republic Day Parade, Ladakh, Ayodhya, Republic Day 2021
Courtesy: Jagran News
ITBP जवानों ने माइनस 25 डिग्री तापमान में फहराया तिरंगा
इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के जवानों ने 72वें गणतंत्र दिवस पर 17 हज़ार फ़ीट की ऊंचाई पर माइनस 25 डिग्री तापमान में तिरंगा फहराया। ध्वजारोहण के बाद जवानों ने राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम के जयकारे लगाए। जवानों ने लद्दाख की एक जमी हुई झील पर ध्वजारोहण किया और इस जमी झील पर उन्होंने मार्चपास भी की। आज की गणतंत्र दिवस परेड में भी ITBP जवानो की टुकड़ी शामिल हुई।
Tags: ITBP, Flag hosting, Republic Day 2021
Courtesy: INSIDENE.COM
ब्रिटेन के राष्ट्रपति जॉनसन ने दी भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भारत को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा, ''आज भारत अपना गणतंत्र दिवस मना रहा है, मैं ऐसे देश को अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं जो मेरे दिल के बहुत करीब है।'' बोरिस ने अपने वीडियो संदेश में कहा कि मैं कोरोना महामारी के कारण भारत के इस अवसर पर शामिल न हो सका, परंतु इस वर्ष के आखिर में भारत की यात्रा के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन और भारत मानवता को वैश्विक महामरी से मुक्त करने में साथ काम… read-more
Tags: Boris Johnson, PM Narendra Modi, Republic Day 2021, Coronavirus
Courtesy: Jagran News
छिंदवाड़ा: जिला वस्त्र उद्योग के कार्यकर्ताओं ने किया ध्वजारोहण
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के औद्योगिक क्षेत्र एकेवीएन बोरगांव में जिला वस्त्र उद्योग के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने रेमंड चौक स्थित पुलिस चौकी के सामने ध्वजारोहण किया। इस दौरान संगठन से विजय डेहरिया, सूर्यप्रकाश तिवारी, नामदेव चौधरी, किशोर खरपुरिया व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें। बता दें कि जिला वस्त्र उद्योग शुरू से ही मजदूर हितों के लिए सक्रिय है व जिले में मजदूरों का प्रमुख हितैषी रहा है।
Tags: Flag hosting, Republic Day, Republic Day 2021, akvn
Courtesy: Exclusive
पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मोहन लाल को मिला राष्ट्र सम्मान
गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले 2019 पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिज़र्व सुरक्षा बल (CRPF) के जवान मोहन लाल को देश की रक्षा में दिए गए अतुल्य योगदान के लिए मरणोपरांत राष्ट्र सम्मान मिला है। मोहल लाल पहले व्यक्ति थे जिन्होंने CRPF के काफिले के साथ सुसाइड कार को चलते हुए देखा और उसे रोकने के लिए फायर किया। गृह मंत्रालय के अनुसार गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले कुल 946 पुलिस मैडल घोषित किये गए है।
Tags: CRPF, Pulwama, Republic Day 2021, Mohan Lal
Courtesy: Amarujala News
26 जनवरी के प्रोग्राम में हिस्सा लेंगे ब्रिटेन के पीएम, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
भारतीय विदेश मंत्रालय ने महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा है कि नव वर्ष 2021 के गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन शामिल होंगे व विदेश मंत्रालय उनके स्वागत के लिए तैयार है। मंत्रालय प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने तैयारियों की बात करते हुए कहा- "हमने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को साल 2021 में गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।"
Tags: Boris Johnson, Republic Day 2021, Britain, India
Courtesy: Aajtak news