Pushpa Poster

फोटो: 123Telugu

जारी हुआ अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा' का पोस्टर

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'पुष्पा' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म चंदन तस्कर के जीवन और पुलिस और वन्य अधिकारियों के साथ हुई उसकी मुठभेड़ पर आधारित है। इस फिल्म को सुकुमार द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को दिसंबर 17 को रिलीज किया जाएगा। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Pushpa Movie, ALLU ARJUN, rashmika mandanna, Movie Poster

Courtesy: India TV News

रिलीज हुआ अल्लू अर्जुन और राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा का दूसरा गाना

साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन और मशहूर अभिनेत्री राश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा के दूसरे गाने श्रीवल्ली को रिलीज कर दिया गया है। यह गाना लोगों को खूब पसंद आ रहा है। फिल्म के पहले गाने जागो जागो बकरे को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म का पहला हिसा दिसंबर 17, 2021 जबकि दूसरा हिस्सा 2022 में रिलीज किया जाएगा। 

बुध, 13 अक्टूबर 2021 - 06:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: ALLU ARJUN, rashmika mandanna, Song Release, Entertainment

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Pushpa

फोटोः IMDb

अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा: द राइज" दिसंबर 17 को होगी रिलीज

साउथ अभिनेता अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा: द राइज" दिसंबर 17 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना है। इस बहुभाषी फिल्म में अभिनेता फहद फासिल एक नेगेटिव रोल में नजर आने वाले हैं। आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में होने वाली लाल चंदन की चोरी की घटनाओं को फिल्म में दर्शाया गया है। इस फिल्म के निर्माता नवीन यरनेनी और मैथरी मूवी मेकर्स के वाई. रविशंकर है। 

शनि, 02 अक्टूबर 2021 - 09:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: ALLU ARJUN, film Release, Pushpa The Rise

Courtesy: News Nation TV