Pushpa 2

फोटो: The Sentinel Assam

फिल्म पुष्पा 2 के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका की फीस के बारे में आई जानकारी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा द राइज' की सफलता के बाद इसके दूसरे पार्ट की शूटिंग शुरू होने वाली है। हाल ही में इसकी शूटिंग से पहले पूजा का आयोजन किया गया था। ये जानकारी भी सामने आई है कि फिल्म अगले वर्ष जनवरी में रिलीज होगी। वहीं ये जानकारी सामने आई है कि अल्लू अर्जुन इस फिल्म के लिए 125 करोड़ रुपये, सुकुमार 50 करोड़ रुपये और रश्मिका 5 करोड़ रुपये चार्ज कर रही है। 

रवि, 28 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa Movie, Pushpa, Rashmika Mandhana

Courtesy: NDTV News

Jignesh mevani

फ़ोटो: Indian express

पुष्पा के अंदाज़ में मेवानी का केंद्र पर तंज,कहा - "मैं झुकेगा नहीं"

गुजरात के विधायक जिग्नेश मेवानी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधने के लिए मशहूर फिल्म 'पुष्पा' के डायलॉग का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा ने एक महिला का इस्तेमाल करके उनके खिलाफ मामला दर्ज करके 'कायरतापूर्ण काम' किया है। वहीं, पुष्पा फिल्म का डायलॉग मारते हुए उन्होंने कहा कि " मैं झुकेगा नहीं"। बता दें कि हाल ही में जिग्नेश के असम कोर्ट ने एक मामले में जमानत दी है।

शनि, 30 अप्रैल 2022 - 06:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Jignesh Mevani, Central Government, Pushpa Movie

Courtesy: NDTV

Disha Patni

फोटो: The Statesman

पुष्पा 2 में दिखेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी

फिल्म पुष्पा की सक्सेस के बाद अब फिल्म पुष्पा 2 के स्पेश्ल डांस नंबर की चर्चा होने लगी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी का आइटम नंबर हो सकता है। फिल्म के लिए संगीतकार देवी श्री प्रसाद ने तीन गाने तैयार कर लिया है। इन गानों की रिकॉर्डिंग भी हो गई है। फिल्म निर्माता पहले पार्ट से अभी अधिक धमाकेदार दूसरे पार्ट को बनाना चाहते है।

मंगल, 05 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Pushpa, Pushpa Movie, Pushpa: the rise

Courtesy: NDTV News

pushpa 2

फोटो: YouTube

"पुष्पा 2" के मेकर्स को मिली 400 करोड़ की डील

फिल्म "पुष्पा द राइज" की सक्सेस के बाद पुष्पा 2 को लेकर नॉर्थ बेस्ड एक प्रोडक्शन हाउस ने मेकर्स को 400 करोड़ रुपयों का ऑफर देकर राइट्स खरीदने की बात कही है। DNA की रिपोर्ट में सामने आया कि नॉर्थ बेस्ड एक प्रोडक्शन हाउस ने हर भाषा में थियेट्रिकल राइट्स लेने के लिए ये राशि मेकर्स को ऑफर की है। हालांकि माना जा रहा है कि मेकर्स इस ऑफर को ठुकरा देंगे। 

गुरु, 17 मार्च 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Pushpa, Pushpa Movie, ALLU ARJUN

Courtesy: AajTak News

Pushpa The Rise

फोटो: Koimoi

"पुष्पा: द राइज" हुई 100 करोड़ क्लब में शामिल

साउथ स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म "पुष्पा: द राइज" ने बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल मिला कर 350 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म के डायलोग से लेकर गानें भी लोगों को पसंद आ रहे है। फिल्म के किरदारों को न सिर्फ फैंस बल्कि कई बड़ी हस्तियों द्वारा पसंद किया गया है। तेलुगु में बनी पुष्पा के हिंदी, कन्नड, मलयालम और तमिल वर्जन भी है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa The Rise, Pushpa Movie

Courtesy: NDTV News

Pushpa: The Rise Part 1

फोटो: The Indian Express

'पुष्पा: द राइज- पार्ट 1' अब 14 जनवरी को हिंदी में होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'पुष्पा: द राइज- पार्ट 1' फिल्म फिल्म तेलुगू तमिल, मलयालम और कन्नड़ में उपलब्ध थी। मगर अब इस फिल्म का हिंदी वर्जन भी आएगा। सुकुमार द्वारा लिखित और निर्देशित फिल्म हिंदी में दर्शकों के लिए जनवरी 14 से अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। प्राइम वीडियो ने खुद इंस्टाग्राम पर ये जानकारी साझा की है। फिल्म के हिंदी में रिलीज होने से फैंस में काफी खुशी है। 

सोम, 10 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: ALLU ARJUN, Pushpa Movie, Pushpa: the rise

Courtesy: NDTV News

Pushpa Poster

फोटो: 123Telugu

जारी हुआ अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा' का पोस्टर

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की आगामी फिल्म 'पुष्पा' का पोस्टर जारी कर दिया गया है। इस पोस्टर में सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक अलग ही रूप में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म चंदन तस्कर के जीवन और पुलिस और वन्य अधिकारियों के साथ हुई उसकी मुठभेड़ पर आधारित है। इस फिल्म को सुकुमार द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म को दिसंबर 17 को रिलीज किया जाएगा। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 09:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Pushpa Movie, ALLU ARJUN, rashmika mandanna, Movie Poster

Courtesy: India TV News