Mirabai Chanu with  Amway Officials

फोटो: Mint

एमवे इंडिया की ब्रांड एंबेसडर बनीं मीराबाई चानू

एमवे इंडिया ने मीराबाई चानू को अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया है। चानू न्यूट्रीलाइट डेली, ओमेगा और ऑल प्लांट प्रोटीन जैसे उत्पाद श्रृंखलाओं पर केंद्रित कंपनी के अभियानों का नेतृत्व करेंगी। भारोत्तोलक चानू ने 2020 टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता था। कंपनी ने इस पहल को महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण बताया। मीराबाई चानू भी एमवे इंडिया के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है।  

गुरु, 19 अगस्त 2021 - 12:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: Mirabai Chanu, Amway, brand ambassador, Women Empowerment

Courtesy: NBT News