Bommai

फोटो: India TV News

पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई ने अवैध धन वसूली मामले में की सीबीआई, ईडी जांच की मांग: कर्नाटक

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने 14 अक्टूबर को कहा कि राज्य सरकार और ठेकेदार दोनों मिलकर राज्य को लूट रहे हैं जबकि ठेकेदार संघ राज्य सरकार का कमीशन संग्रह केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि अवैध धन की बरामदगी की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करायी जानी चाहिए। बोम्मई ने मीडिया से कहा कि नई कांग्रेस सरकार के सत्ता में आने के बाद से स्थानांतरण सहित हर चीज में भ्रष्टाचार हुआ है। 

रवि, 15 अक्टूबर 2023 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, Basavaraj Bommai, demands cbi ed probe, illegal money recovery case

Courtesy: Investing News

Bommai

फोटो: India TV News

'अगर किसानों को बिजली नहीं दी गई तो बिजली कंपनियों पर ताला लगा देंगे': बोम्मई ने दी कर्नाटक सरकार को चेतावनी

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अक्टूबर 11 को राज्य सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसानों को तीन चरणों में सात घंटे तक निरंतर बिजली आपूर्ति नहीं दी गई तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य भर में बिजली आपूर्ति कंपनियों (ईएससीओएम) के कार्यालयों पर ताला लगा देगी। बोम्मई ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार का कर्तव्य बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है और वह कोई एहसान नहीं कर रही है। 

गुरु, 12 अक्टूबर 2023 - 10:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, Basavaraj Bommai, warns state goverment, Electricity

Courtesy: Janta Se Rishta

karanataka-election-2023

फोटो: India TV News

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023: बीजेपी ने जारी किया मेनिफेस्टो

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ बीजेपी ने आज अपना चुनावी घोषणापत्र जारी कर दिया है। घोषणापत्र के मुताबिक कर्नाटक में सरकार बनने पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू किया जायेगा। प्रदेश के हर वार्ड में अटल आहार केंद्र की स्थापना की जाएगी। बीपीएल परिवारों को तीन सिलिंडर मुफ्त मिलेंगे। बीपीएल परिवारों को आधा लीटर नंदिनी दूध रोजाना मिलेगा। 5 लाख रुपए के लोन तक कोई ब्याज नहीं लगेगा। बीजेपी के किसानों को बीज के लिए दस हजार रूपये देगी। 

सोम, 01 मई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: karanataka election 2023, BJP Manifesto, Basavaraj Bommai

Courtesy: Navbharat Times

Covid-19 Guideline In Karnataka

फोटो: Times Now News

कर्नाटक सरकार ने दी थिएटर, जिम, योग केंद्र और स्विमिंग पूल को पूरी क्षमता के साथ खोलने की अनुमति

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की अध्यक्षता में फरवरी चार को हुई बैठक में निर्णय लिया गया, कर्नाटक में अब थिएटर, जिम, योग केंद्र और स्विमिंग पूल पूरी क्षमता के साथ संचालित होंगे। स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर ने कहा, "थिएटर, जिम, योग केंद्र, स्विमिंग पूल जैसे कुछ प्रतिबंधों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने के लिए जारी रखा गया था। आज की बैठक में कुछ एहतियाती उपायों का पालन करते हुए इन… read-more

शनि, 05 फ़रवरी 2022 - 11:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Karnataka, Basavaraj Bommai, meeting

Courtesy: Lokmat News

Basavaraj Bommai

फोटो: Financial Express

आज दोपहर में होगा मंत्रिमंडल विस्तार: कर्नाटक सीएम

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने अगस्त चार को कहा कि उनके मंत्रिमंडल का विस्तार आज होगा। उन्होंने कहा, ''मैंने कल और एक दिन पहले कैबिनेट के संबंध में आलाकमान के साथ विस्तृत चर्चा की है। संभवत: सुबह 11 बजे तक आपको राजभवन से (नए मंत्रियों की) आधिकारिक सूची मिल जाएगी।" उन्होंने कहा कि बाद में जिन लोगों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा उन्हें सूचित किया जाएगा। 

बुध, 04 अगस्त 2021 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Basavaraj Bommai, cabinet expansion, Karnataka

Courtesy: News 18

Basavaraj Bommai

फोटो: The News Minute

कर्नाटक के नए सीएम बसवराज बोम्मई आज लेंगे सीएम पद की शपथ

कर्नाटक को बसवराज बोम्मई के रूप में अपना नया मुख्यमंत्री मिल गया है। बोम्मई जुलाई 28 की सुबह 11 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक में बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद के लिए बसवराज बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद सभी विधायकों की सहमति से उन्हे बीजेपी विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही कर्नाटक में आर अशोक, गोविंद करजोल, और श्रीरामालु को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। 

बुध, 28 जुलाई 2021 - 09:00 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Basavaraj Bommai, Karnataka, BJP, politics

Courtesy: Aaj Tak News

Karnataka Mine Blast

फोटोः New Indian Express

कर्नाटक पत्थर खदान बम धमाके में हुई सात मजदूरों की मौत

एक पत्थर खदान में ट्रक में रखी गयी विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया। इस धमाके में सात मजदूरों की मौत हो गयी। यह धमाका जनवरी 21 को देर रात कर्नाटक के शिवमोगा जिले में हुआ। यह बम धमाका इतना तीव्र था जिससे आसपास के इलाको में झटके महसूस किये गए। कर्नाटक के गृहमंत्री बसवराज बोम्मई ने बताया कि शुरूआती जांच से यह पता चला है कि डायनामाइट की मात्रा बहुत अधिक थी तथा खदान मालिक और ऑपरेटर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।

शुक्र, 22 जनवरी 2021 - 02:16 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Karnataka, Karnataka Mine Blast, Basavaraj Bommai

Courtesy: JAGRAN NEWS