Kid caught biggest carp fish caught by a minor

फोटो: Outdoor Life

पिता के साथ 11 वर्ष के बच्चे ने पकड़ी 43 किलो की मछली

ब्रिटेन के केंट के रहने वाले 11 वर्षीय कैलम पैटिट ने अपने पिता के साथ मिलकर फ्रांस में 43 किलो की कार्प मछली को पड़ने में सफलता हासिल की। अनजाने में ही उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है। ये सबसे बड़ी मछली कपडऩे का रिकॉर्ड है। ये मछली इतनी भारी और बड़ी थी कि इसे कांटे में फंसने के बाद बाहर निकालने में पूरे 20 मिनट का समय लगा। 

शनि, 21 मई 2022 - 05:10 PM / by रितिका

Tags: Bizzare, bizzare news, World Record, Fish

Courtesy: News18 Hindi

puppy

फोटो: New York Post

कनाडा में पैदा हुआ हरा पप्पी, 10 हजार में से एक मामले में होता है ऐसा

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हरे रंग के पप्पी की फोटो खूब वायरल हो रही है। इस पप्पी का जन्म कनाडा में हुआ है। इस दुर्लभ पप्पी की तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है। पप्पी के मालिक ने फोटे शेयर कर लिखा कि हरा पिल्ला देखना काफी दुर्लभ है। इसका ये रंग काफी अच्छा लग रहा है। कुत्ते के रंग के पीछे भ्रूण में हरे रंग के बाइल बिलिवर्डिन हो सकता है।

शुक्र, 04 मार्च 2022 - 07:30 PM / by रितिका

Tags: Green Puppy, Puppy, Bizzare, Birth

Courtesy: Zee News

Kids

फोटो: Navbharat Times

महिला ने चार बच्चों को दिया जन्म, लाखों में एक मामला

बिहार के मोतीहारी जिले में ऊषा नाम की महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है, जिसके बाद हर ओर इसकी चर्चा हो रही है। चार बच्चों में तीन लड़के और एक लड़की है। डिलिवरी के बाद महिला और बच्चे सभी स्वस्थ है। महिला की डिलिवरी करवाने वाले डॉक्टरों ने कहा कि लाखों में से एक ऐसा मामला देखने को मिलता है। आसपास व दूरदराज के लोग बच्चों और महिला के स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दे रहे है। 

बुध, 09 फ़रवरी 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Bizzare, Pregnancy Delivery, quadruplet

Courtesy: Zee News

DINKO

फोटो: Malay Mail

इंडोनेशिया में पिता ने बच्चे का नाम अपने "ऑफिस" पर रखा

इंडोनेशिया में 38 वर्षीय समेट वाहुदी ने अपने बच्चे का नाम अपने ऑफिस के नाम पर रख दिया है, क्योंकि उन्हें अपने ऑफिस से काफी प्यार है। बच्चे को अपना नाम साबित करने के लिए उन्हें बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र दिखाना पड़ता है। वाहुदी के ने अपने बच्चे का नाम स्टैटिस्टिकल इंफॉर्मेशन कम्युनिकेशन ऑफिस रखा है। अब उन्हें अपने बच्चे का नाम साबित करने के लिए बर्थ सर्टिफिकेट दिखाना पड़ता है।

बुध, 12 जनवरी 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Bizzare, unique identity, Indonesia

Courtesy: News 18 Hindi

constable

फोटो: Free Press Journal

बड़ी मूछें रखने पर कांस्टेबल हुआ सस्पेंड: मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के भोपाल में तैनात एक कांस्टेबल को बड़ी मूछें रखने के आरोप में जनवरी सात को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित कांस्टेबल का कहना है कि मूछें उनके आत्मसम्मान से जुड़ी है, इसलिए मूछे नहीं कटवाएंगे। कांस्टेबल के निलंबन की पुष्टि एमपी सहकारी धोखाधड़ी एवं लोक सेवा गारंटी के सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशांत शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि बड़ी मूछों के कारण उसका हुलिया खराब दिख रहा था, इसलिए उसे मूछें कटवाने के आदेश दिए गए है।

रवि, 09 जनवरी 2022 - 08:20 PM / by रितिका

Tags: mp police, Police, Bizzare

Courtesy: NDTV News

Covid Vaccines

फोटो: Hindustan Times

कोरोना वैक्सीन की ऐसी दीवानगी, 84 साल के बुजुर्ग ने लगवा डाली 12 डोज़

बिहार के मधेपुरा से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल वहां एक 84 साल के ब्रह्मदेव मण्डल नाम के बुजुर्ग ने कोरोना वैक्सीन की 12 डोज़ ली है। उनका कहना है कि वैक्सीन लगवाने के बाद उनके घुटनों के दर्द में बहुत आराम मिला है। इसीलिए उन्होंने इतनी डोज़ ली। ब्रह्मदेव वैक्सीन लगवाने के लिए हर बार नए नम्बर का इस्तेमाल करते थे। अब इस मामले की जांच हो रही है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

गुरु, 06 जनवरी 2022 - 09:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: India, Bihar, Corona Vaccine, Bizzare

Courtesy: Zee News

Iphone found

फोटो: World of Buzz

मछुआरों को नदी में मिला एप्पल का खजाना, बने करोड़पति

इंडोनेशिया में बांग्का बेलितुंग नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों के एक दल के जाल में कई बॉक्स फंस गए, जिससे ये इन्हें करोड़ों रुपये का फायदा हुआ। इन बॉक्स में करोड़ों रुपये की कीमत के एप्पल कंपनी के आईफोन, आईपैड्स और मैकबुक भरे पड़े थे। ये वीडियो टिकटॉक पर शेयर किया गया है जहां इसे 1.8 मिलियन व्यूज मिल चुके है। वीडियो शेयर करते हुए मछुआरों ने लिखा, किस्मत ऐसे पलटती है।

शुक्र, 17 दिसम्बर 2021 - 07:50 PM / by रितिका

Tags: bizzare story, Bizzare, fisherman, Jackpot

Courtesy: Aajtak

Snake Massage

फोटो: Gulf News

इस स्पा में सांप करते हैं लोगों का बॉडी मसाज

इस भागदौड़ भारी दुनिया में लोग थकान दूर करने के लिए मसाज का सहारा लेते हैं, लेकिन मिस्र की राजधानी काहिरा के एक स्पा के लिए सांपों का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए पहले व्यक्ति के शरीर पर तेल लगाया जाता है और फिर उसके शरीर पर सांपों को छोड़ दिया जाता है। सांप के रेंगने से शरीर को काफी आराम मिलता है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।  

शुक्र, 19 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Body Massage, Bizzare, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News HINDI