लंबी उम्र पाने में सहायक होते हैं ये तत्व, स्टडी में आया सामने
सर्वाधिक जीने वाली महिला की डाइट की स्टडी से पता चला है कि नियमित रूप से ऑलिव ऑयल, रेड वाइन और चॉकलेट का सेवन करने से डाइट में सुधार होता है। ये स्टडी 122 वर्ष तक जीने वाली महिला के जीवन पर हुई है। यूके स्थित सीबीडी कंपनी ईडन गेट ने लंबी उम्र के सीक्रेट का पता किया है। इसमें पता चला कि मूवमेंट, सोशियो इकोनॉमिक स्टेटस, स्ट्रेस लेवल और डाइट का असर भी उम्र पर पड़ता है।
Tags: OLIVE OIL, Chocolate, Red Wine
Courtesy: AajTak News
केरल के इस मंदिर में फल, फूल की जगह चढ़ाई जाती है चॉकलेट
केरल के अलाप्पुझा में 300 वर्ष पुराना एक ऐसा मंदिर है, जहां फूल, चंदन और फल की जगह भगवान को चॉकलेट चढ़ाई जाती है। इस मंदिर का नाम केममोथ श्री सुब्रमण्य मंदिर है। कहा जाता है कि सबसे पहले यहां एक छोटे लड़के ने चॉकलेट चढ़ाई और गायब हो गया है। इसके बाद से चॉकलेट चढ़ाने की प्रथा शुरू हुई। बहुत से लोग तो अपने वजन के बराबर भी चॉकलेट चढ़ाते हैं। चॉकलेट चढ़ाने से सबकी मन्नत पूरी होती है।
Tags: Kerala, subramanya Temple, India, Chocolate
Courtesy: Aaj Tak
नेस्ले जल्द ही बाजार में लांच करेगी चाकलेट ‘किटकैट वी’
नेस्ले ने किटकैट शाकाहारी चॉकलेट को बाजार में लाने की घोषणा की है। यह नया शाकाहारी चाकलेट "किटकैट वी" के नाम से जाना जाएगा। किटकैट वी नाम के 86 साल पुराने मिल्क चॉकलेट बार का प्लांट-बेस्ड वर्जन लॉन्च हुआ है, जिसमें कोई अन्य डेयरी उत्पाद नहीं होगा। नेस्ले के प्रमुख अलेक्जेंडर वॉन मायलॉट के अनुसार इस विकल्प के लिए कुछ लोग उन्हें कई वर्षों से उत्पादन करने के लिए बोल रहे थे। इस साल के अंत में दुनिया भर के कई देशों में इसे रिलीज़ कर दिया… read-more
Tags: Chocolate, Nestle, Vegan Chocolate, KitKat
Courtesy: INDEPENDENT NEWS