कोविड 19 संक्रमण से सिकुड़ता है दिमाग: स्टडी
एक रिसर्च में खुलासा हुआ कि कोरोना के हल्के लक्षण होने पर भी इंसान का दिमाग सिकुड़ सकता है। स्टडी में 785 व्यक्तियों की एमआरआई रिपोर्ट की जांच की गई है जिसमें सामने आया कि संक्रमण से पहले और बाद में दिमाग में फर्क हो जाता है। कोविड 19 संक्रमण से पहले ली गई रिपोर्ट और बाद की रिपोर्ट में दिमान में अंतर दिखा है। कोविड संक्रमण के बाद सिरदर्द, अवसाद, मनोविकृति की स्थिति महीनों तक बनी रह सकती है।
Tags: covid 19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic
Courtesy: NDTV News
ईसा मसीह जल्द धरती पर लौटेंगे, पादरी ने किया दावा
रूस और यूक्रेन के मध्य जारी युद्ध के बीच कैलिफोर्निया के हार्वेस्ट क्रिश्चियन फेलोशिप के पादरी ग्रेग लौरी ने आश्चर्यजनक दावा किया है। पादरी का कहना है कि ईसा मसीह इस धरती पर दोबारा लौटेंगे और ये युद्ध उसी का संकेत है। डेली स्टार की रिपोर्ट की मानें तो लौरी ने कहा कि जब दुनिया में युद्ध और प्लेग जैसी स्थिति होगी तो ईसा मसीह लौटेंगे। इस समय कोविड 19 महामारी और रूस यूक्रेन युद्ध को इशारा मानकर लौरी ने ये दावा किया है।
Tags: Jesus Christ, Ukraine Russia Crisis, Coronavirus Pandemic, Christianity
Courtesy: TV9Hindi
दिल्ली में हटाई गईं कोरोना को लेकर सभी पाबंदियां
DDMA के आदेश के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में फरवरी 28 से नाईट कर्फ्यू सहित कोविड-19 संबंधी सभी पाबंदियां को हटा दिया गया है। कोरोना मामलों में गिरावट को देखते हुए दिल्ली में कोरोना पाबंदियों में और ढील दिए जाने का फैसला लिया गया। दिल्ली में निजी वाहनों में मास्क लगाने की कोई पाबंदी नहीं है। हालांकि, सार्वजनिक स्थानों पर अभी मास्क को जरूरी रखा गया है। कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने पर 2000 रुपये की जगह 500 रुपये जुर्माना देना होगा।
… read-moreTags: Covid-19, Coronavirus Pandemic, COVID-19 restrictions, DDMA, removed
Courtesy: India TV
NeoCov वायरस इंसानों के लिए कितना ख़तरनाक, WHO ने दिए सुझाव
चीन के शोधकर्ताओं को दक्षिण अफ़्रीका के चमगादड़ों में एक नए कोरोना वायरस 'नियोकोव' का पता चला है। फिलहाल ये वायरस केवल जानवरों के बीच तेज़ी से फैल रहा है। शोधकर्ताओं के मुताबिक ये वायरस भविष्य में इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, ''इंसानों में उभरते सभी संक्रामक रोगों के 75% से अधिक का स्रोत जानवर हैं", इसमें चमगादड़ भी शामिल हैं, जिनमें कई वायरस का प्राकृतिक भंडार मिलता है।
Tags: Covid-19, WHO, WHO Report, Coronavirus Pandemic
Courtesy: BBC News
भारत में बीते 24 घंटों में सामने आए 30,615 कोरोना मामले
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार 615 नए मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान 514 लोगों की मौत हो गई है। ये आंकड़ें केंद्रीय स्वास्थय मंत्रालय ने फरवरी 16 को जारी किए हैं। देश में एक्टिव मामले घटकर अब 3 लाख 7 हजार 240 है। 5,09,872 लोगों की मौत इससे हो चुकी है। देश में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान भी चल रहा है जिसकी 173 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।
Tags: Coronavirus, covid 19, Coronavirus Pandemic
Courtesy: ABP Live
भारत में सामने आए कोविड 19 के 27,409 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविड 19 के भारत में बीते 24 घंटों में 27,409 नए मामले दर्ज किए गए है। इस दौरान 347 लोगों की इस संक्रमण से मौत हुई है। इसी के साथ देश भर में मौत का आंकड़ा बढ़कर 5 लाख 9 हजार 358 हो गया है। देश में अब एक्टिव मामले 4,23,127 है। वहीं रिकवरी रेट 97.82 फीसदी हो गया है। पिछले 24 घंटों में कुल 44,68,365 लोगों को वैक्सीन की खुराक दी गई है।
Tags: covid 19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic
Courtesy: NDTV News
भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन का होगा ट्रायल, डीसीजीए ने दी मंजूरी
भारत बायोटेक की नेज़ल वैक्सीन को ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने ट्रायल की मंजूरी दे दी है। ये वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर इस्तेमाल की जाएगी। इस वैक्सीन का ट्रायल 900 लोगों पर होगा। संभावना है कि इस नेजल वैक्सीन से ओमिक्रॉन वेरिएंट से बचाव में मदद मिलेगी। बता दें कि भारत बायोटेक की ये बूस्टर डोज सिर्फ उन लोगों को लगेगी जिन्होंने पहले से वैक्सीन ले ली है।
Tags: Covid-19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic
Courtesy: News 18 Hindi
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ नोएडा में दर्ज हुई FIR
नोएडा पुलिस ने जनवरी 16 को गौतमबुद्धनगर में धारा 144 लागू होने की वजह से छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल और अन्य के खिलाफ आगामी विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान आचार संहिता और महामारी कानून के उल्लंघन करने पर नोएडा सेक्टर 113 थाना में FIR दर्ज की है।गाइडलाइन के मुताबिक एक स्थान पर पांच से अधिक लोग नहीं जुट सकते। बता दे, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नोएडा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक के पक्ष में प्रचार करने नोएडा पहुंचे थे।
Tags: Elections, Act 144, FIR, Coronavirus Pandemic, violating
Courtesy: Dainik Bhaskar
दिल्ली में आए 24, 383 मामले, पॉजिटिविटी रेट हुआ 30% के पार
दिल्ली में जनवरी 14 को यहां कोरोना संक्रमण के 24,383 नए मामले सामने आए है। इस दौरान कुल 34 लोगों की इस घातक वायरस से मृत्यु हुई है। इसी के साथ पॉजिटिविटी रेट भी बढ़कर 30% हो गया है। राहत की बात है कि इस दौरान 26,236 लोग स्वस्थ हुए है। इसी के साथ दिल्ली में एक्टिव मामलों की संख्या 92,273 हो गई है। दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामलों में जनवरी माह से ही काफी उछाल देखने को मिला है।
Tags: omicron, Delhi Corona, Coronavirus Pandemic
Courtesy: AajTak News
कोरोना हुआ बेकाबू, 24 घंटे में सामने आये 2.47 लाख नए मामले
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार जनवरी 12 को कोरोना के 2 लाख 47 हजार 417 नए मामले सामने आए है। इस दौरान कुल 481 लोगों की मौत हुई है। इसी के साथ 1,62,212 नए एक्टिव मामले मिले है जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या 11 लाख 17 हजार 531 हो गई है। देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान के तहत 154.61 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।
Tags: Covid-19, Coronavirus, Coronavirus Pandemic
Courtesy: Aajtak News