Shivraj Singh Chauhan

फोटो: Twitter

शिवराज सिंह सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बढ़ाया 4 फीसदी महंगाई भत्ता: मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश की सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोत्तरी करने की घोषणा की है। अब राज्य के कर्मचारियों को 42 फीसदी महंगाई भत्ता दिया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा कि, हमने फैसला किया है कि केंद्र के समान 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता जनवरी माह से ही देंगे। जनवरी से जून तक महंगाई भत्ते का एरियर समान किस्तों में दिया जाएगा। 

बुध, 19 जुलाई 2023 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, shivraj goverment, announces, 4% hike, DA, state employees

Courtesy: Latestly News

Shivraj-Chouhan

फोटो: Latestly

CM शिवराज ने किया मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को 42% महंगाई भत्ता देने का ऐलान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा की। जनवरी महीने से जून महीने तक 3 समान किस्तों में महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाएगा। जुलाई माह के वेतन में 42% महंगाई भत्ता जोड़कर दिया जायेगा। जो कर्मचारी छठवां वेतनमान प्राप्त कर रहे उनके महंगाई भत्ते में समानुपातिक वृद्धि की जाएगी। जिन कर्मचारियों ने 1 जुलाई 2023 तक सेवा के 35 वर्ष पूरे… read-more

शुक्र, 14 जुलाई 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Madhya Pradesh, DA, Hike, Government Employees, cm shivraj singh chauhan

Courtesy: NDTV Hindi

DA

फोटो: Latestly

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने की 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, पेंशनरों के लिए 4 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की घोषणा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। मई 17 को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, इस कदम से सरकारी खजाने पर सालाना 2,366.82 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा, जिससे 16 लाख सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों, पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वालों को लाभ होगा। प्रेस रिलीज के मुताबिक राज्य… read-more

गुरु, 18 मई 2023 - 10:01 AM / by सपना सिन्हा

Tags: taminadu, M K Stalin, announces, 4 percent, DA, Hike

Courtesy: Jagran News

Mahngai

फोटो: India Today

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को तोहफा दिया है। योगी सरकार ने राज्यकर्मियों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि की है। राज्य सरकार ने एक जनवरी 2022 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत की दर 31% के स्थान पर 34% करने का निर्णय लिया है। बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने 1 जनवरी, 2022 से सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते (डीए) और महंगाई राहत (डीआर) में 3% की बढ़ोतरी को मंजूरी दी थी।

शुक्र, 22 जुलाई 2022 - 07:44 PM / by Pranjal Pandey

Tags: UP, DA, Central Government, pension

Courtesy: Zee News

Railway

फ़ोटो: Mint

रेलवे ने अपने कर्मचारियों का वेतन में की 14 फीसदी की बढ़ोतरी

रेलवे ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 14 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। इन कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी मिल रही थी, जिसके कारण इनका डीए सीधा 14 फीसदी बढ़ाया गया है। इन कर्मचारियों को बढ़े डीए का पैसा जल्द सैलरी में मिलेगा। साथ ही 10 महीने के डीए एरियर का पैसा भी सैलरी में आएगा। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से रेल कर्मचारियों को डबल फायदा होने वाला है। पहला डीए बढ़ गया है और दूसरा एरियर भी मिलेगा।

गुरु, 19 मई 2022 - 05:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: railway, DA, Arier, employees

Courtesy: Zee News

Bhupesh Bhagel

फ़ोटो: The Quint

छत्तीसगढ़ में राज्य कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5 प्रतिशत बढ़ा

छत्‍तीसगढ़ प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को दिए जाने वाले महंगाई भत्ता (डीए) में पांच प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मई 1 को ट्वीट करके इसकी जानकारी दी। बढ़ा हुआ डीए मई एक से दिया जाएगा। सरकार के इस फैसले के बाद अब राज्य के करीब तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को 22 प्रतिशत डीए मिलेगा। बता दें कि कर्मचारी लगातार केंद्रीय कर्मचारियों के बराबर डीए देने की मांग कर रहे थे।

सोम, 02 मई 2022 - 01:53 PM / by Pranjal Pandey

Tags: DA, State Employee, Bhupesh bhagel

Courtesy: Jagran

Anurag Thakur

फोटो: The Economic Times

केंद्र सरकार ने 17% से बढ़ाकर 28% किया महंगाई भत्ता

केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते को जुलाई 1, 2021 से 17% से 28% कर दिया है। त्योहारी सीजन से पहले 5 मिलियन कर्मचारियों और 6.5 मिलियन पेंशनभोगियों के लिए संशोधन आया है। सरकार ने 2020 में डीए को 17% से 21% कर दिया था, लेकिन इसे COVID-19 के कारण लागू नहीं किया गया था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, इस बढ़ोत्तरी से सरकार पर 34,401 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

बुध, 14 जुलाई 2021 - 08:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Central Government, DA, Anurag Thakur

Courtesy: Financial Express