President Election

फोटो: India TV

राष्ट्रपति चुनाव से पहले करेगी अहम बैठक बीजेपी

राष्ट्रपति चुनाव जुलाई 18 को होना है इससे पूर्व जुलाई 16 को भाजपा अपने सभी सांसदों के साथ रात्रिभोज का आयोजन करने जा रही है। इस भोज में प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और बीजेपी अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। सभी सासंदों की एक बैठक भी संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में भाजपा के सभी सांसदों को चुनाव में वोट डालने की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद एक बैठक जुलाई  17 को भी आयोजित होगी।

बुध, 13 जुलाई 2022 - 08:38 PM / by रितिका

Tags: president election, BJP, draupadi murmu

Courtesy: ndtv.in

Akhilesh Yadav

फोटो: Zee News

अखिलेश यादव के चाचा और सहयोगी द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में करेंगे मतदान

उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव और गठबंधन के सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु को समर्थन देने का फैसला किया है। राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जुलाई 18 को होना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बुलाए गए डिनर में दोनों नेताओं के हिस्सा लेने के बाद ये जानकारी सामने आई है।

शनि, 09 जुलाई 2022 - 06:23 PM / by रितिका

Tags: Akhilesh Yadav, shivpal yadav, draupadi murmu

Courtesy: ndtv.in

Draupadi Murmu

फोटो: oneindia.com

चुनाव प्रचार के लिए जुलाई नौ को कोलकाता पहुचेंगी द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु जुलाई नौ को चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता पहुचेंगी। यहां वो भाजपा के 69 निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक करेंगी। बैठक को लेकर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सभी विधायकों को जुलाई नौ को सुबह 7.30 बजे एमएलए छात्रावास में मौजूद रहने के निर्देश दिए है। माना जा रहा है कि बैठक सुबह नौ बजे होगी। राज्य के सभी विधायकों को इस बैठक में उपस्थित रहना है।

गुरु, 07 जुलाई 2022 - 12:20 PM / by रितिका

Tags: draupadi murmu, presidential election, Election Campaign, Kolkata

Courtesy: ABP Live

Mayawati

फोटो: The Times of India

बसपा ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए को समर्थन देने का किया ऐलान

बसपा प्रमुख मायावती ने जून 25 को ऐलान किया है कि राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करेंगी। मायावती ने कहा कि द्रौपदी आदिवासी समुदाय से आती है इसलिए उनका समर्थन करेंगी। मायावती ने विपक्ष पर बरसते हुए कहा कि राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने से पूर्व विपक्ष ने बसपा से चर्चा नहीं की। ममता बनर्जी और शरद पवार ने उन्हें राष्ट्रपति उम्मीदवार तय करने के… read-more

शनि, 25 जून 2022 - 10:50 AM / by रितिका

Tags: Mayawati, BSP, Presidential Elections, draupadi murmu

Courtesy: NDTV News

Draupadi Murmu

फोटो: dtnext

राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने जून 24 को राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा समेत राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे। बता दें कि नामांकन करने की अंतिम तारीख जून 29 है। जुलाई 18 को राष्ट्रपति पद के लिए मतदान किया जाएगा और नतीजे जुलाई 21 को घोषित किए जाएंगे। मुर्मू को नवीन पटनायक और जगन मोहन रेड्डी ने भी समर्थन दिया है।

शुक्र, 24 जून 2022 - 01:05 PM / by रितिका

Tags: Presidential Elections, NDA Presidential Candidate, draupadi murmu, PM Modi

Courtesy: ABP Live

Amit Shah

फोटो: In Khabar

अमित शाह ने दिल्ली में की एनडीए अध्यक्ष पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी पहुंचने के तुरंत बाद मुलाकात की। प्रधामंत्री मोदी ने भी द्रौपदी से मुलाक़ात की। मुर्मू के नाम की घोषणा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने जून 21 को की थी। इससे पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल और डॉ. वीरेंद्र कुमार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने भी NDA… read-more

गुरु, 23 जून 2022 - 05:20 PM / by सपना सिन्हा

Tags: nda candidate, draupadi murmu, Amit Shah, PM Modi

Courtesy: Sudarshan News

Draupadi Murmu

फोटो: The Sentinel Assam

ट्वीटर यूजर निक्स की भविष्यवाणी फिर निकली सच, द्रौपदी मुर्मू को लेकर किया था ट्वीट

ट्वीटर यूजर निक्स की लगातार तीसरी बार की गई भविष्यवाणी सच साबित हुई है। निक्स ने जून नौ को ट्वीट कर बताया था कि द्रौपदी मुर्मू एक शिक्षित महिला है जो कि आदिवासी नेता भी है। वो आरएसएस की पृष्ठ भूमि से आती है, ऐसे में उन्हें राष्ट्रपति प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इससे पहले निक्स ने अगस्त 2018 में नीरज चोपड़ा के ओलंपिक में गोल्ड जीतने और फरवरी दो, 2016 को रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाए जाने… read-more

बुध, 22 जून 2022 - 03:50 PM / by रितिका

Tags: Niks, twitter user, draupadi murmu, Tweet

Courtesy: Amar Ujala

Draupadi Murmu

फोटो: Latestly

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को मिली जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को केंद्र सरकार ने आज NDA की CRPF के जवानों द्वारा 24 घंटे जेड प्लस(Z+) श्रेणी की सुरक्षा दी गयी है। द्रौपदी मुर्मू  झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता हैं जिन्हे आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में BJP नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार बनाया गया है। जून 21 को भाजपा की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था, संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद… read-more

बुध, 22 जून 2022 - 09:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Central Government, ndas presidential candidate, draupadi murmu, CRPF

Courtesy: Latestly News