Ashish lata Ramgobin

फोटो: OPindia

महात्मा गांधी की वंशज को दक्षिण अफ्रीका में हुई सात साल की जेल

डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता रामगोबिन को सात साल कैद की सजा सुनायी है। अदालत ने उद्योगपति एसआर महाराज के साथ 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में उन्हें सजा सुनायी है। लता रामगोबिन मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की बेटी हैं। इस केस की सुनवाई 2015 से चल रही है, तब लता रामगोबिन को 50 हज़ार रैंड की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया था।

मंगल, 08 जून 2021 - 06:01 PM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Mahatma Gandhi, Great Granddaughter, South Africa, Durban

Courtesy: Down To Earth