महात्मा गांधी की वंशज को दक्षिण अफ्रीका में हुई सात साल की जेल
डरबन की एक अदालत ने महात्मा गांधी की परपोती आशीष लता रामगोबिन को सात साल कैद की सजा सुनायी है। अदालत ने उद्योगपति एसआर महाराज के साथ 60 लाख रैंड की धोखाधड़ी और जालसाजी के जुर्म में उन्हें सजा सुनायी है। लता रामगोबिन मानवाधिकार कार्यकर्ता इला गांधी और दिवंगत मेवा रामगोबिंद की बेटी हैं। इस केस की सुनवाई 2015 से चल रही है, तब लता रामगोबिन को 50 हज़ार रैंड की जमानत राशि पर रिहा कर दिया गया था।