उत्तराखंड चुनाव के लिए भाजपा आज जारी करेगी घोषणा पत्र
उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अन्य दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में देहरादून में फरवरी नौ को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी। घोषणा पत्र के संबंध में भाजपा ने कहा कि ये घोषणा पत्र जनता के सुझावों के बाद तैयार किया गया है। इससे पूर्व उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र के लिए भी जनता से सुझाव मंगवाए थे। उत्तराखंड में फरवरी 14 को मतदान होना है।
Tags: Uttarakhand, Nitin Gadkari, uttarakhand election 2022, Election Manifesto
Courtesy: TV 9 Hindi
भाजपा आज जारी करेगी यूपी चुनाव के लिए घोषणा पत्र
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी फरवरी छह को प्रदेश मुख्यालय में अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' नाम दिया गया है। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। भाजपा इन चुनावों में उत्तर प्रदेश में राष्ट्रवाद, विकास और सुशासन के मुद्दों के साथ उतरी है। पार्टी ने संकल्प पत्र जनता से राय लेने के बाद बनाया है।
Tags: Uttar Pradesh, Lucknow, BJP, Election Manifesto
Courtesy: TV 9 Bharatvarsh
यूपी चुनाव से पूर्व कांग्रेस ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणा पत्र
कांग्रेस पार्टी ने वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी तैयार किया है। ट्विटर पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने इसकी घोषणा की है। इसके तहत महिलाओं को सालाना तीन सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे। सरकारी बसों में महिलाओं को यात्रा भी मुफ्त मिलेगी। हर महीने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय का भुगतान होगा। इसमें छात्राओं को… read-more
Tags: Congress Party, Priyanka Gandhi Vadra, up election, Election Manifesto
Courtesy: Zee News Hindi
पश्चिम बंगाल: वाम मोर्चा ने किया सीएए और एनआरसी को लागू नहीं होने देने का वादा
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए वाम मोर्चा ने मार्च 20 को माकपा मुख्यालय में 16 पृष्ठ के घोषणापत्र को वाम मोर्चा के अध्यक्ष विमान बोस द्वारा जारी कर दिया है। इसमें राज्य में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) को लागू नहीं होने देने का वादा किया गया है। इस घोषणापत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, बड़े उद्योगों की स्थापना को सुगम बनाने की नीति और शिक्षक भर्ती परीक्षा कराने के उल्लेख के साथ अल्पसंख्यकों की सुरक्षा… read-more
Tags: West Bengal, West Bengal Election, Election Manifesto, CPIM
Courtesy: The Print News