Adar poonawala

फ़ोटो: Mint

अदार पूनावाला ने एलन मस्क को दिया भारत आकर टेस्ला कार बनाने का सुझाव

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला ने कार निर्माता कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क को ट्वीट कर एक सुझाव दिया है। पूनावाला ने लिखा- "एलन मस्क अगर आप ट्विटर खरीदना नहीं चाहते हैं, तो उस पूंजी का कुछ हिस्सा बड़े पैमाने पर भारत में निवेश करने के बारे में विचार करें और यहां उच्च गुणवत्ता वाले टेस्ला कारों का निर्माण करें।'' बता दें कि मस्क ने हाल ही में ट्विटर खरीदा है।

रवि, 08 मई 2022 - 07:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Elon Musk, Adar Poonawala, Tesla

Courtesy: Live hindustan

Elon Musk

फ़ोटो: Buisness Insider

ट्विटर उपयोग करने पर देना होगा शुल्क, एलन मस्क ने की घोषणा

ट्विटर यूजर्स के लिए अब प्लेटफॉर्म पूरी तरह से फ्री नहीं रहने वाला है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने मई 4 को कहा कि ट्विटर पर बिजनेस और सरकारी यूजर्स को ट्विटर पर बने रहने के लिए थोड़ा सा शुल्क देना पड़ सकता है। एलन मस्क ने ट्वीट कर कहा कि साधारण उपयोगकर्ताओं के लिए Twitter हमेशा मुफ़्त रहेगा, लेकिन वाणिज्यिक/सरकारी उपयोगकर्ताओं के लिए शायद थोड़ी सी कीमत चुकानी पड़ सकती है।

बुध, 04 मई 2022 - 02:28 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, Charges, Users

Courtesy: Aaj tak

Elon Musk

फ़ोटो: NDTV

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए खोज लिया नया सीईओ, पराग अग्रवाल हो सकते हैं बाहर

एलन मस्क ने ट्विटर के लिए एक नए CEO को खोज लिया है। रिपोर्ट के अनुसार एलन मस्क ने पिछले महीने ट्विटर के चेयरमैन ब्रेट टेलर से कहा था कि उन्हें सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी के मैनेजमेंट पर भरोसा नहीं है। हालांकि नए सीईओ की पहचान गुप्त रखी गयी है। रिसर्च फर्म इक्विलर के अनुसार अगर CEO बनने के 12 महीनों के भीतर पराग अग्रवाल को पद से हटाया जाता है तो उन्हें लगभग 42 मिलियन डॉलर मिलेंगे।

मंगल, 03 मई 2022 - 01:46 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, CEO, Parag Agrawal

Courtesy: Jagran

Elon Musk

फ़ोटो: India Today

ट्विटर के बॉस एलन मस्क के आधे से ज्यादा फ़ॉलोअर्स फर्जी

कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क के आधे से ज्यादा फॉलोवर फर्जी पाए गए हैं। ट्विटर ऑडिट टूल स्पार्कटोरो के अनुसार, मस्क को ट्विटर पर फॉलो करने वाले 8.79 करोड़ लोगों में से 48% यानी करीब आधे फर्जी हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मस्क के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ने में इन फर्जी अकाउंट्स का बड़ा योगदान है। 5 साल से भी कम वक्त में उनके फॉलोअर्स 9 गुना हो चुके हैं।

सोम, 02 मई 2022 - 02:48 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, Follower, Fake

Courtesy: Jagran

Elon Musk

फ़ोटो: Ndtv

एलन मस्क ने बेचे 4 अरब डॉलर कीमत के टेस्ला के शेयर

टेस्ला के बॉस एलन मस्क ने इलेक्ट्रिक कार कंपनी में लगभग 4 अरब डॉलर के शेयर बेच दिए हैं। रेगुलेटर को सौंपी गई फाइलिंग्स से यह बात सामने आई है।एलन मस्क की ट्विटर की खरीद के बाद टेस्ला के शेयरों में आई गिरावट के एक ही दिन में टेस्ला की बाजार वैल्यू 100 अरब डॉलर कम हो गई। इस कवायद को ट्विटर डील से जोड़कर देखा जा रहा है।

शुक्र, 29 अप्रैल 2022 - 03:42 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Elon Musk, Twitter, Share, Tesla

Courtesy: Times Now

Elon Musk

फोटो: BBC

Elon Musk के ऑफर पर बातचीत करने को तैयार है ट्विटर: रिपोर्ट

Tesla चीफ Elon Musk ने कुछ समय पहले ट्विटर को खरीदने का ऑफर दिया था, जिसके लिए उन्होंने 43 बिलियन डॉलर यानी लगभग 3273.44 अरब रुपए की पेशकश की थी। अब इसको लेकर कंपनी बात करने को तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार ट्विटर Musk की डील को मान लेगी यह कहना गलत है। बल्कि Tesla चीफ से बात करते हुए वह इससे और अच्छी डील की बात करेगी।

सोम, 25 अप्रैल 2022 - 06:15 PM / by Varun Sharma

Tags: Twitter, Tesla, Elon Musk, Deal

Courtesy: Aaj Tak

Elon musk

फ़ोटो: Vanity fair

पराग अग्रवाल ने लगाया चर्चा पर विराम, ट्विटर के बोर्ड में शामिल नहीं होंगे एलन मस्क

टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर पर हिस्सेदारी खरीद ली है। वहीं, इसके बाद चर्चाएं हो रही थी कि, क्या मस्क ट्विटर के बोर्ड में शामिल होंगे। लेकिन अब ट्विटर सीईओ पराग अग्रवाल ने इन चर्चाओं पर विराम लगा दिया है और जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड में शामिल होने के लिए मस्क ने इंकार कर दिया है। हालांकि इस इंकार की वजह अब तक सामने नहीं आई पाई है।

सोम, 11 अप्रैल 2022 - 04:15 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Elon Musk, Twitter, board of directors, Parag Agrawal

Courtesy: News18hindi

Elon musk

फोटो: Aajtak

ट्विटर की पॉलिसी के खिलाफ थे एलन मस्क, अब उसी में खरीदी हिस्सेदारी

कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ और दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में 9.2% हिस्सेदारी खरीदी है। सोशल मीडिया की दुनिया मस्क के इस फैसले से भौचक्की है क्योंकि मस्क शुरू से ट्विटर की पॉलिसी के खिलाफ रहे हैं। मगर अब वो ट्विटर के 73,486,938 शेयर के होल्डर हैं। बता दें कि मस्क के इस कदम के बाद प्री-मार्केट ट्रेडिंग में ट्विटर के शेयर 28.49% बढ़कर 50.51 डॉलर पर कारोबार कर रहे है।

सोम, 04 अप्रैल 2022 - 08:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Elon Musk, Twitter, Share

Courtesy: Live hindustan

elon musk and grimes

फोटो: USA Today

सातवीं बार पिता बने एलोन मस्क, घर में हुआ बेटी का जन्म

टेस्ला के फाउंडर एलोन मस्क और उनकी मंगेतर हॉलिवुड सिंगकर ग्रिम्स दूसरी बार माता पिता बने है। इससे पूर्व भी दोनों के दो वर्षीय बेटा है जिसका नाम X Æ A-12 है। जानकारी के मुताबिक सरोगेसी की मदद से दोनों ने दिसंबर 2021 में दूसरी बेटी का स्वागत किया है, जिसका नाम Exa Dark Sideræl रखा है। उन्होंने बेटी का निकनेम Y रखा है। ये एलोन का सातवां बच्चा है।

शुक्र, 11 मार्च 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Birth

Courtesy: AajTak News

Elon Musk

फोटो: CNBC

यूट्यूबर बना सबसे अमीर शख्स, एलन मस्क को भी पछाड़ा

एक यूट्यूबर ने दावा किया कि उनकी कंपनी अनलिमिटेड मनी लिमिटेड का मार्केट कैप सात मिनट के लिए 500 बिलियन पाउंड आंका गया, जिसके जरिए वो सात मिनट के लिए दुनिया का सबसे अमीर शख्य बने। उसने टेस्ला के सीईओ एलोन मस्क को भी आमदनी के मामले में पछाड़ दिया है। इस यूट्यूबर का नाम है मैक्स फोश जो मनी टेबल के टॉप पर कुल सात मिनट के लिए सबसे अमीर शख्स बना रहे।

शुक्र, 18 फ़रवरी 2022 - 01:50 PM / by रितिका

Tags: Elon Musk, Tesla CEO Elon Musk, Youtuber, World's Richest Man

Courtesy: NDTV News