Earthquake

फोटोः Janta Se Rishta

लद्दाख के कारगिल के निकट महसूस किए गए भूकंप के झटके

लद्दाख के कारगिल के निकट अक्टूबर 24 के 11:29 बजे मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटकों का अनुभव किया गया है। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र कारगिल से 184 किलोमीटर उत्तरपश्चिम की और था। भूकंप को सतह से 140 किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। इस भूकंप के कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है। 

रवि, 24 अक्टूबर 2021 - 01:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Earthquake, Ladakh, environment

Courtesy: ndtv news

Delhi Rain

फोटोः ZEE Business

दिल्ली एनसीआर में बारिश ने बदला मौसम का मिजाज

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में अक्टूबर 18 के सुबह से ही तेज बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के कारण पूरे दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में कमी को रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही ठंडी हवाओं को भी महसूस किया गया है। बारिश के कारण दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में जलजमाव हुआ है। हालांकि बारिश के कारण प्रदूषण से राहत मिलने की संंभावना है।

सोम, 18 अक्टूबर 2021 - 03:55 PM / by Surbhi Shaw

Tags: delhi rain, delhi ncr, rain update, environment

Courtesy: NDTV NEWS

Uttarakhand Rain Alert

फोटोः Hindustan

मौसम विभाग ने उत्तराखंड में जारी किया बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग द्वारा उत्तराखंड में अक्टूबर 17 और 18 को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तरकाशी जिले के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बारिश के हाई अलर्ट के कारण जिले के सारे स्कूलों को अक्टूबर 18 को बंद करने के आदेश दिए हैंं। इस दौरान देहरादून मौसम केंद्र द्वारा पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवा चलने की भी आशंका जताई गई है। साथ ही 3500 मीटर से ऊंची जगहों पर बर्फबारी की भी संभावना है। 

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 06:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: HEAVY RAINFALL, Red Alert, Uttarakhand, environment

Asteroid

फोटोः UP Kiran

अक्टूबर और नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे सात बड़े एस्टेरॉयड

वैज्ञानिकों ने अक्टूबर और नवंबर के महीने में पृथ्वी के पास से सात बड़े एस्टेरॉयड के गुजरने का दावा किया है। वैज्ञानिकों द्वारा धरती को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार इन एस्टेरॉयड के मार्ग, गति एवं नुकसान के बारे में पता लगाने का कोशिश की जा रही है। इनमें से ज्यादातर एस्टेरॉयड 140 मीटर जबकि सबसे बड़ा एस्टेरॉयड 380 मीटर का है। वैज्ञानिकों के अनुसार दो एस्टेरॉयड अक्टूबर और पांच एस्टेरॉयड नवंबर में पृथ्वी के पास से गुजरेंगे। 

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 04:50 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Asteroids, Earth, Science, environment

Courtesy: AajTak News

sun dies

फोटोः Navbharat Times

सूरज के खत्म होने पर धरती से समाप्त हो जाएगा जीवन और गुरुत्वाकर्षण

वैज्ञानिकों द्वारा सौरमंडल और सूरज के बारे में स्टडी करने के बाद यह पता लगा है कि सूरज लगभग 460 करोड़ वर्ष का है। किन्तु अगले करोड़ों वर्षों में किसी प्रक्रिया द्वारा सूरज एक व्हाइट ड्वार्फ ग्रह बन जाएगा। तस्मानिया यूनिवर्सिटी के जोशुआ ब्लैकमैन के अनुसार सूरज के केंद्र का खात्मा हो जाएगा या वह छोटा हो जाएगा। जिससे वह गर्मी उत्पन्न नहीं कर सकेगा। इस प्रक्रिया के शुरू होते ही धरती पर जीवन और गुरुत्वाकर्षण समाप्त होने लगेगा।  

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 04:01 PM / by Surbhi Shaw

Tags: White dwarf Star, environment, Earth, Science

Courtesy: Zee News Hindi

Kerala

फोटोः DW

केरल में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 11 लोगों की हुई मौत

केरल के इडुक्की और कोट्टायम जिलों में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से अब तक कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक केरल मेें अक्टूबर 17 को भी भारी बारिश होने की संंभावना है। इस दौरान खतरे को देखते हुए  त्रावणकोर देवासम बोर्ड ने भी अक्टूबर 17 और 18 को भगवान अयप्पा के भक्तों से मंदिर में ना जाने का निवेदन किया है। 

रवि, 17 अक्टूबर 2021 - 03:20 PM / by Surbhi Shaw

Tags: heavy rains, Kerala, Landslides, environment

Courtesy: NDTV NEWS

Electric Bus

फोटो: PR Newswire

पुणे से मुंबई के बीच शुरू हुआ इलेक्ट्रिक बस का संचालन

ईवेट्रांस कंपनी द्वारा अक्टूबर 13 को मुंबई से पुणे के बीच में इलेक्ट्रिक इंटरसिटी बस का संचालन शुरू किया गया। इस बस को पुरीबस नाम दिया गया है। हालांकि इस बस का नियमित संचालन अक्टूबर 15 से शुरू किया जाएगा। यह बस एक बार चार्ज होने पर शून्य उत्सर्जन के साथ 350 किलोमीटर का सफर तय कर सकेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए बस में वाईफाई, टीवी और इनबिलट यूएसबी चार्जर भी दिया गया है। 

शुक्र, 15 अक्टूबर 2021 - 09:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: electric bus, Maharashtra, environment, Automobile

Courtesy: Aaj Tak News

Earthquake

फोटोः Jansatta

हवाई द्वीप के दक्षिण भाग में महसूस किया गया 6.2 तीव्रता वाला भूकंप

हवाई द्वीप के नालेहू के दक्षिणपूर्व में लगभग 17 मील की दूरी पर अक्टूबर 10 को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूएस ज्यूलॉजिकल सर्वे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 35 किलोमीटर की गहराई में रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान नहीं हुआ है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस भूकंप के बाद अलग-अलग झटकों की खबर आई है। 

सोम, 11 अक्टूबर 2021 - 03:40 PM / by Surbhi Shaw

Tags: earthquake news, environment, World

Courtesy: newsnationtv

Earthquake

फोटो: Hari Bhoomi

कर्नाटक में आज महसूस किए गए भूकंप के झटके

कर्नाटक के गुलबर्गा में अक्टूबर दस की सुबह 3.4 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। गुलबर्गा इलाके में भूकंप के झटको से डरे लोग घरों से निकलकर बाहर भागते हुए नजर आए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक सुबह करीब छह बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। गुलबर्गा में आए भूकंप के कारण फिलहाल किसी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई पुष्टि नहीं की गई है।

रवि, 10 अक्टूबर 2021 - 04:20 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Earthquake, Richter Scale, Karnataka, environment

Courtesy: Hindustan news

Chandratal Lake

फोटो: Tour My India

पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही रंग बदलने वाले यह झील

प्राकृतिक रूप से बेहद खूबसूरत माना जाने वाला हिमाचल प्रदेश अपनी रंग बदलने वाली झील के कारण भी खूब प्रसिद्ध है। हिमाचल के लाहौल-स्पीति में स्थित चंद्रताल झील दिन में कई बार अपना रंग बदलती है। समुद्र तल से 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित इस झील को मून लेक के नाम से भी जाना जाता है। रंग बदलने की खासियत के कारण यह झील पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है। 

बुध, 06 अक्टूबर 2021 - 06:57 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Moon Lake, Himachal Pradesh, Human Interest stories, environment

Courtesy: Zee News hindi