ईपीएफओ ने ईपीएस के तहत 11 जुलाई तक बढ़ाई उच्च पेंशन का विकल्प चुनने की समय सीमा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने जून 26 को उच्च पेंशन का विकल्प चुनने की समय सीमा 11 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी है। डेलॉयट के पार्टनर, सरस्वती कस्तूरीरंगन ने कहा, "कर्मचारियों को पेंशन गणना फॉर्मूले में संभावित बदलावों की अनिश्चितता का सामना करना पड़ता है। ईपीएफओ से उच्च पेंशन के लिए आवेदन करने की समय सीमा बढ़ाने का अनुरोध किया गया है, जिस पर ईपीएफओ ने विचार किया है।"
Tags: EPFO, extends, deadline, opt, higher pension
Courtesy: ZEE News
EPFO ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए तय की कर्मचारी भविष्य निधि पर 8.15% ब्याज दर
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने आज घोषणा करते हुए कहा कि, वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15% ब्याज दर तय की गई है। इससे पहले मार्च 2022 में, ईपीएफओ ने 2020-21 में 8.5% से अपने लगभग पांच करोड़ ग्राहकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1% कर दिया था। रिपोर्टों के अनुसार, यह 1977-78 के बाद सबसे कम था, जब ईपीएफ की ब्याज दर 8… read-more
Tags: EPFO, fixes, interest rate, employees, Provident Fund
Courtesy: Amar Ujala News
28 करोड़ से अधिक ईपीएफओ खाताधारकों का डाटा हुआ लीक
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से संबंधित लगभग 28 करोड़ खाताधारकों का डाटा ऑनलाइन लीक हुआ है। ये डाटा बैंक अकाउंट से लेकर आधार संबंधित डेटा भी है। ये जानकारी यूक्रेन के साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर बॉब डियाचेंको ने जारी की है। ये दावा पीएफ खाताधारकों के लिए बेहद हैरान करने वाला है। जानकारी के मुताबिक दो आईपी एड्रेस से ये डाटा लीक हुआ है। लीक डाटा में खाताधारकों का यूनिवर्सल अकाउंट नंबर, आधार डिटेल, बैंक नंबर समेत कई अन्य जानकारियां है।
Tags: Cyber Crime, UAN, EPFO
Courtesy: AajTak
कर्मचारी भविष्य निधि फंड के इंटरेस्ट रेट को लेकर मोदी सरकार ने लिया बड़ा फैसला
केंद्र सरकार ने वर्ष 2021-22 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि में जमा राशि पर 8.1 प्रतिशत ब्याज को मंजूरी दी है। बता दें कि मार्च में 2021-22 के लिए ब्याज दर को 8.5 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत किया गया था। माना जा रहा है कि ईपीएफ की राशि जल्द ही कर्मचारियों के खाते में आएगी। बता दें कि वर्ष 1977-78 के बाद से ब्याज दर सबसे निचले स्तर पर है।
Tags: EPFO, interest rate, Central Government, Modi Government
Courtesy: NDTV News
EPFO ने 2021-22 के लिए ब्याज दर को 8.5% से घटाकर 8.1% करने का किया फैसला
कर्मचारी भविष्य निधि ने 2021-22 के लिए ब्याज दर में कटौती की है। जानकारी के मुताबिक ईपीएफओ की ब्याज दर 8.5% से घटाकर 8.1% कर दी गई है। EPFO ने मार्च 12 को चालू वित्त वर्ष 2021-22 के लिए भविष्य निधि जमा पर 8.1% ब्याज दर का भुगतान करने का फैसला किया। यह ब्याज दर दशक में अब तक की सबसे कम ब्याज दर है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह फैसला किसी झटके से कम नहीं है।
Tags: EPFO, Provident Fund, employees, interest rate
Courtesy: Ndtv India
PF में ब्याज दर की समीक्षा के लिए शुरू हुई EPFO के CBT की बैठक
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की केंद्रीय न्यासी बोर्ड की समीक्षा बैठक शुक्रवार, मार्च 11 को गुवाहाटी में हो रही है। यह बैठक दो दिनों तक चलेगी। इस दौरान वर्तमान वित्त वर्ष 2021-22 के लिए PF के ब्याज समेत कई प्रस्तावों पर फैसला लिया जा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर ब्याज दरों में कटौती की जाती है तो उसे ब्याज दर 8.35 से 8.45% के दायरे में रखा जा सकता है।
Tags: EPFO, Provident Fund, CBT
Courtesy: Hindustan
ईपीएफओ ने बढ़ाई यूएएन को आधार से लिंक कराने की समयावधि
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने सितंबर 11 को एक परिपत्र के द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय की जानकारी दी है। ईपीएफओ ने यूएएन नम्बर को आधार कार्ड से लिंक कराने की समय सीमा को इस साल दिसंबर 31 तक के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय कोविड महामारी के कारण लिया गया है। इस परिपत्र में कहा गया है कि नॉर्थ ईस्ट राज्यों, देश भर के बीड़ी उद्योग व भवन निर्माण उद्योगों में लगे कामगारों को यह छूट दी गई है।
Tags: EPFO, UAN Number, Aadhar Card, employees
Courtesy: UNI
ईपीएफओ ने इस वर्ष भी की ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 फीसदी रखने की घोषणा
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पिछले वित्त वर्ष की तरह इस वर्ष 2020-21 में भी ईपीएफ पर ब्याज की दर 8.5 फीसदी रखने की घोषणा की है। सरकार की स्थिर आय योजनाओं में सबसे अधिक ब्याज कर्मचारी भविष्य निधि पर ही दिया जा रहा है। रिटायरमेंट के बाद ईपीएफ ब्याज पर कर को लेकर आंशिक निकासी के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं। इसमें मकान, इलाज, संतान की शिक्षा और अन्य जरूरतों के लिए आंशिक निकासी कर सकते हैं।
Tags: EPFO, EPF, retirement, Provident Fund, Government Employees
Courtesy: Business Standard News