Monkeypox

फोटो: Webdunia

गुजरात में मिला मंकीपॉक्स का पहला संदिग्ध मामला, जांच के लिए भेजे गए नमूने

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अगस्त चार को बताया, गुजरात ने मंकीपॉक्स के पहले संदिग्ध मामले की सूचना दी है। मरीज़ में वायरल बीमारी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। मरीज के सैम्पल्स जांच के लिए भेजे गए हैं। अस्पताल से जुड़े एमपी शाह गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ नंदिनी देसाई ने बताया, जामनगर जिले के नवा नगना गांव की रहने वाली 29 वर्षीय मरीज को शहर के जीजी अस्पताल में बनाए गए विशेष वार्ड में भर्ती कराया गया है। 

शुक्र, 05 अगस्त 2022 - 12:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Monkeypox, Gujarat, first suspected case, samples

Courtesy: Punjab Kesari