फ़ोटो: bbc
आईएमएफ ने भारत की जीडीपी ग्रोथ को बताया 7 प्रतिशत से नीचे
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के जीडीपी ग्रोथ को लेकर किए जा रहे अनुमान में भारी कटौती करते हुए बाजार की चिंता बढ़ाई है। दरअसल जुलाई में जीडीपी विकास दर का अनुमान 7.4% लगाया गया था लेकिन अब आईएमएफ ने इसे 6.8% पर लाकर 0.6% की कटौती दर्शाई है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते विश्व बैंक ने जीडीपी के विकास दर अनुमान को घटाकर 6.5% कर दिया था, जबकि एशियाई विकास बैंक और रिजर्व बैंक ने 7% कर दिया था।
Tags: GDP growth, IMF, Growth Rate, India
Courtesy: Live hindustan
फोटो: DNA India
दिल्ली की पर कैपिटा इनकम राष्ट्रीय औसत से है तीन गुना अधिक
दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय सालाना आधार पर 16.81% से बढ़ गई है। यहां अब 4,01,982 रुपये हो गई है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मार्च 25 को विधानसभा में वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान इकोनॉमिक सर्वे रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में बताया या कि दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय राष्ट्रीय औसत आय से तीन गुणा अधिक है। इससे पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने भी दिल्ली की अर्थव्यवस्था… read-more
Tags: GDP, GDP growth, Manish Sisodia, Delhi Government
Courtesy: TV9Hindi
फोटोः The Indian Express
राहुल गांंधी ने एक बार फिर बीजेपी पर साधा निशाना
राहुल गांधी ने सितंबर एक को प्रेस कांफ्रेंस कर एक बार फिर बीजेपी पर डीजल-पेट्रोल और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण लोगोंं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसते हुुुए कहा कि जीडीपी नहीं महंगाई बढ़ी है। उन्होंनेे नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि नोटबंंदी का सीधा फायदा मोदी के चार-पांच उद्योगपति दोस्तों को ही हो रहा है।
Tags: Rahul Gandhi, BJP, GDP growth, PM Modi
Courtesy: Zee News Hindi
फोटो: The Hawk
वित्तीय वर्ष 2020-2021 में GDP ग्रोथ -7.3% रही, पिछले 40 साल की सबसे बड़ी गिरावट
वित्तीय वर्ष 2020-2021 में भारत की GDP ग्रोथ -7.3% दर्ज की गई है, जो कि पिछले 40 साल की यह सबसे बड़ी गिरावट है। इससे पहले वित्तीय वर्ष 1979-80 में ग्रोथ रेट -5.2% दर्ज किया गया था, इसकी वजह उस वक्त पड़ा सूखा था। उस समय केंद्र में जनता पार्टी की सरकार थी। फरवरी में सरकार ने एडवांस अनुमान जारी किया था, उसमें कहा गया था कि, अर्थव्यवस्था में 8% की सालाना गिरावट आ सकती है।
Tags: GDP, GDP growth, India, Indian Economy
Courtesy: Bhaskar
फोटो: Investopedia
बार्कलेज ने घटाई भारत की अनुमानित विकास दर, 9.2% रहने की बताई उम्मीद
ब्रिटेन की ब्रोकरेज फर्म बार्कलेज ने वर्ष 2022 के लिए भारत की अनुमानित विकास दर 9.2% रहने की उम्मीद जताई है। लॉकडाउन को वजह बताते हुए अनुमानित विकास दर में 0.82% की कटौती की है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने जीडीपी में 10.5% की ग्रोथ का अनुमान जताया है। बार्कलेज के अनुसार अप्रैल से जून के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था को 74 बिलियन डॉलर (5.38 लाख करोड़ रुपए) का नुकसान होगा।
Tags: Indian Economy, INDIS'S GDP, GDP growth, RBI
Courtesy: Dainik Bhaskar