Yamuna Expressway

फोटो: Indian Express

तय से कम समय में सफर करने पर यमुना एक्सप्रेस-वे पर कटेगा चालान

यमुना प्राधिकरण एक्सप्रेस-वे के दोनों छोर पर टाइम बूथ लगायेगा, जिससे एक्सप्रेस-वे पर वाहन के चढ़ने और दूसरे छोर पर पहुंचने के समय का पता चलेगा। अगर वाहन तय समय से पहले दूसरे छोर पर पहुंचता है तो ऑनलाइन माध्यम से वाहन का चालान काटा जायेगा। कार व अन्य हल्के वाहनों के लिये यह सीमा 99 मिनट तथा भारी वाहनों के लिये समय सीमा 124 मिनट रखी गयी है। आगरा और ग्रेटर नोएडा ज़ीरो प्वॉइंट की दूरी 165 किलोमीटर की है।

read-more

सोम, 05 जुलाई 2021 - 01:20 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Yamuna Expressway, Greater Noida, Agra, Road transport and highways, Expressways, Road Accidents

Courtesy: The Mint

Film City Noida

फोटो: Avi Arora

अक्टूबर अंत तक शुरू हो सकता है ग्रेटर नोएडा फिल्म सिटी का निर्माण कार्य

ग्रेटर नोएडा में बनने वाली फिल्म सिटी का निर्माण कार्य अक्टूबर के अंत तक शुरू हो सकता है। इसके लिए फिल्म सिटी प्रोजेक्ट का फाइनल डीपीआर यमुना विकास प्राधिकरण के सीईओ डॉ अरुण वीर सिंह को सौंप दिया गया है। फिल्म सिटी का निर्माण कार्य तीन चरणों में किया जाएगा, पहले चरण में स्टूडियो, दूसरे में विलेज पार्क तैयार किये जाएंगे, जबकि अंतिम चरण में सभी अधूरे कार्यों को पूरा करके फिल्म सिटी का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।  

बुध, 09 जून 2021 - 12:35 PM / by अमन शुक्ला

Tags: CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh, Greater Noida, Film City, Entertainment

Courtesy: Abp Live

Shesh Narayana Singh

फोटो: Times Bhaskar

वरिष्ठ हिन्दी पत्रकार शेष नारायण सिंह का कोरोना से निधन

कोरोना संक्रमित चल रहे वरिष्ठ हिन्दी पत्रकार शेष नारायण सिंह का मई 7 की सुबह निधन हो गया। कुछ दिनों पहले शेष नारायण सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें प्लाज़्मा थैरेपी भी दी गई थी। उनका इलाज ग्रेटर नोएडा के GIMS अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन से मीडिया जगत में एक शोक की छा गया है। कई वरिष्ठ पत्रकारों और नेताओं ने उन्हें ट्वीट के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है।

शुक्र, 07 मई 2021 - 01:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Shesh Nrayana Singh, Covid-19, Greater Noida, Coronavirus

Courtesy: Aajtak News

TEEN TALAK

फोटो: The statesman

ग्रेटर नोएडा: शराब पीने से मना करने पर पति ने दिया पत्नी को तलाक

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में पत्नी ने अपने पति को शराब पीने से मना किया तो पति ने गुस्से में आकर उसे तलाक दे दिया। यह मामला दादरी कस्बे के मेवतियां मोहल्ले का है। दो साल पहले सकीना का निकाह फरीदाबाद के गांव धौज के निवासी तारीफ के साथ हुआ था। तारीफ़ को शराब पीने की आदत थी, जिसकी वजह से वो सकीना के साथ मारपीट करता था। महिला के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बुध, 16 दिसम्बर 2020 - 02:54 PM / by सपना सिन्हा

Tags: TEEN TALAK, Greater Noida, FIR

Courtesy: Aajtak news