3306 किलोमीटर साइकिल चलाकर दिया 'ग्रीन इंडिया' का संदेश
बिहार की रहने वाली अपर्णा सिन्हा ने अपनी साइकिल यात्रा से लोगों को 'ग्रीन इंडिया' का संदेश दिया है। उन्होंने बिहार से लेकर केरल तक साइकिल यात्रा की। इस दौरान उन्होंने लगभग 3306 किलोमीटर महज 28 दिनों में तय किया। उनकी इस यात्रा में उत्पल कांत भी उनके साथ थे। जुलाई 14 को मंत्री श्रवण कुमार ने दोनों की यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। अपर्णा खेलों में अब तक 60 से ज्यादा पदक जीत चुकी हैं।
Tags: Bihar, Green India, Cycle Tour, environment
Courtesy: Aaj Tak News
पर्यावरण: साइकिल यात्रा के जरिए लगाए 90,000 पौधे
पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाले ग्रीनमैन के नाम से विख्यात बाड़मेर निवासी राजपुरोहित अब तक 15 राज्यों और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों में 22 हजार किमी यात्रा पूर्ण कर चुके हैं। अब तक उन्होंने 90 हजार पौधे लगाए हैं। उन्होंने कई वन्यजीवों को भी बचाया है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन को प्रेरित करना, वन्यजीवों की सुरक्षा एवं सामाजिक सरोकार के कार्य कर जन जागरूकता लाना ही अपनी यात्रा का उद्देश्य बताया है।
Tags: environment, Green India, Cycle march, Cycle Yatra, Nature, Plantation drive, Tree Plantations
Courtesy: News18 Hindi
पर्यावरण: महज 20 साल की उम्र में लगा दिए हजारों पेड़
हासन जिले के गिरीश 20 वर्ष की आयु में हजारों पौधे लगा चुके हैं। बचपन से ही उन्होंने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प ले लिया था। जिसके चलते उन्होंने 12 वर्ष की आयु से पौधे लगाना शुरू किया और अब तक वो 5,000 से अधिक पौधे लगा चुके हैं। फिलहाल, गिरीश बीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं, आपको बता दें कि गिरीश को उनकी निस्वार्थ भावना से सेवा करने के लिए कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।
Tags: Tree Plantations, environment, Green India
Courtesy: News 18 Hindi
मध्य प्रदेश: अमृत पाटीदार ने 36 वर्षों में लगाए छह लाख पौधे
मध्यप्रदेश के धार जिले के गजनोद गाँव के रहने वाले अमृत पाटीदार 36 वर्षों में सार्वजनिक जगहों पर छह लाख से ज्यादा पौधे लगा चुके हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने वर्ष 1985 से की। अमृत अब तक 32 हजार से ज्यादा पेड़ लोगों को उपहार स्वरूप दिए हैं। इस महान कार्य के लिए अमृत को वर्ष 2017 में ‘राष्ट्रीय पर्यावरण जाग्रति पुरस्कार' और कोलकाता यूनिवर्सिटी की ओर से डॉक्टरेट की मानक उपाधि से भी नवाज़ा जा चुका है।
Tags: Green India, Tree Plantations, environment, Inspirational story, Madhya Pradesh
Courtesy: The Better India