Invoice

फोटो: The Hans India

117 बार हुआ चालान लेकिन नहीं किया भुगतान, पुलिस ने जब्त की गाड़ी

हैदराबाद के फरीद खान का 117 बार चालान काटा जा चुका है, लेकिन उन्होंने इसका भुगतान नहीं किया। वो पिछले सात सालों से पुलिस को चकमा देता रहा। इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान उसे रोका और पंजीकरण चेक किया तो पुलिस के होश उड़ गए। वाहन चालाक का अब तक का करीब तीस हजार का चालान का भुगतान बाकी था। फिलहाल पुलिस ने उसकी स्कूटी को जब्त कर लिया है। 

बुध, 17 नवंबर 2021 - 08:40 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Hyderabad, Invoice, Human Interest stories, Crime

Courtesy: Aaj Tak News

Largest Lip Balm Collection

फोटो: Guinness World Records

लिप बाम के कलेक्शन से छह साल की बच्ची ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

हांग कांग की छह साल की बच्ची स्कार्लेट एशले ने अपने शौक के दम पर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। स्कार्लेट को लिप बाम काफी का काफी शौक है, अपने इसी शौक के कारण स्कार्लेट ने अपनी बड़ी बहन के साथ मिलकर करीब चार हजार लिप बाम का कलेक्शन किया है। यह सभी लिप बाम अलग अलग फ्लेवर्स और ब्रांड के हैं। स्कार्लेट ने इतनी बड़ी मात्रा में लिप बाम का कलेक्शन कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। 

बुध, 17 नवंबर 2021 - 06:30 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Hong Kong, Lip Balm, Guinness World Records, Human Interest stories

Courtesy: News 18 Hindi

Muriki Pulkita Hasvi

फोटो: OneIndia

13 वर्षीय लड़की ने माउंट किलिमंजारो को किया फतह

हैदराबाद की रहने वाली मुरीकी पुलकिता हसवी ने मात्र 13 वर्ष की उम्र में अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो को फतह किया है। बता दें कि इसके लिए मानसिक रूप से मजबूत होना बेहद आवश्यक है। अपनी मानसिक मजबूती के लिए मुरीकी योग और ध्यान का सहारा लेती थीं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से अपने अनुभवों को साझा किया। मुरीकी 2024 से पहले सभी सात शिखरों को फतह करना चाहती हैं। 

बुध, 17 नवंबर 2021 - 01:10 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Mount Kilimanjaro, Muriki Pulkita Hasvi, Human Interest stories

Courtesy: NDTV News

E-69 Route

फोटो: BBC

यहां पर खत्म हो जाती है दुनिया, आगे जाने का नहीं है कोई रास्ता

ई-69 सड़क को दुनिया की सबसे आखिरी सड़क कहा जाता है। इस सड़क पर अकेले आना-जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। ई-69 सड़क की कुल लंबाई 14 किलोमीटर है। इस सड़क के आगे जाने का कोई रास्ता नहीं है, इसके आगे सिर्फ समुद्र और बर्फ की मोटी चादर ही दिखाई देती है। इस सड़क के उत्तरी ध्रुव के पास होने के कारण यहां सर्दियों में सूरज नहीं निकलता, जबकि गर्मियों में यहां सूरज नहीं डूबता। 

सोम, 15 नवंबर 2021 - 12:20 PM / by अमन शुक्ला

Tags: E-69 route, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News Hindi

Hoover Dam

फोटो: Travel Nevada

इस जगह काम नहीं करती गुरुत्वाकर्षण शक्ति, हवा में उड़ती हैं चीजें

पृथ्वी पर भी एक ऐसी जगह है जहाँ अंतरिक्ष की भांति गुरुत्वाकर्षण शक्ति काम नहीं करती। अमेरिका स्थित इस डैम का नाम हूवर डैम है। हालांकि वैज्ञानिक इसके पीछे इसकी बनावट और ऊंचाई को वजह बताते हैं। धनुष के आकार में बने इस डैम की कुल ऊंचाई 726 फीट है। इसकी दीवारों से टकराने के बाद हवा ऊपर की ओर उठती है। इससे यदि कोई भी चीज ऊंचाई से फेंकी जाए तो वह हवा में उड़ने लगती है।

रवि, 14 नवंबर 2021 - 01:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Hoover Dam, Human Interest stories, weird news

Courtesy: Zee News Hindi

cotton candy lobster

फोटोः National Geographic

एक मछुआरे को मछली पकड़ने के दौरान मिला नीले रंग का दुर्लभ लॉब्स्टर

मायन के एक मछुआरे को नवंबर 5 को मछली पकड़ने के दौरान एक नीले रंग का दुर्लभ लॉब्स्टर मिला। इस लॉब्स्टर का नाम कॉटन कैंडी लॉब्स्टर है। गेट मायन लॉब्स्टर नाम की सी-फूड कंपनी के अनुसार यह मछुआरे बिल कॉपरस्मिथ को कैस्को बे में मिला था। कंपनी के सीईओ मार्क मरेल ने बताया कि दुनिया में इनकी संख्या कितनी है यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह करीब 10 करोड़ मछलियां पकड़ने पर केवल एक बार मिलता है। 

रवि, 14 नवंबर 2021 - 12:15 PM / by Surbhi Shaw

Tags: cotton candy lobster, rare lobster, Human Interest stories

Courtesy: AajTak news

Climate Change Patient

फोटो: The Indian Express

कनाडा में सामने आई क्लाइमेट चेंज की पहली मरीज

कनाडा में क्लाइमेट चेंज यानी जलवायु परिवर्तन से पीड़ित दुनिया की पहली मरीज सामने आई है। मरीज की उम्र 70 वर्ष है, जिसे सांस लेने में तकलीफ के अलावा डायबिटीज और दिल संबंधित गंभीर परेशानियां है। महिला की ऐसी हालत के लिए डॉक्टरों ने जलवायु परिवर्तन को जिम्मेदार ठहराया है। महिला की डायग्नोसिस रिपोर्ट में लिखा गया कि बीमारी कि वजह क्लाइमेट चेंज है। महिला का इलाज ब्रिटिश कोलंबिया में डॉक्टर काएल मेरिट ने किया है।

बुध, 10 नवंबर 2021 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Climate Change, Canada, Human Interest stories

Courtesy: Navbharat Times

Boys in Skirt

फोटो: The Guardian

लड़के भी स्कर्ट पहनकर आएंगे स्कूल, जारी हुआ आदेश: स्कॉटलैंड

स्पेन में एक लड़के के स्कर्ट पहनकर स्कूल आने के बाद उसे स्कूल से निकाल दिया गया था। इसके बाद उस बच्चे के समर्थन में स्कूल के सभी लड़के और शिक्षक स्कर्ट में स्कूल आने लगे। धीरे-धीरे यह एक मूवमेंट में बदल गया और स्कॉटलैंड और ब्रिटेन में भी फैल गया। इसी मूवमेंट से प्रेरित होकर एक स्कॉटलैंड के एक स्कूल ने लड़कों को स्कर्ट पहनकर आने का आदेश दिया है। 

मंगल, 09 नवंबर 2021 - 08:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Human Interest stories, weird news, World

Courtesy: Zee News Hindi

Boiling River

फोटो: National Geographic

हमेशा उबलता रहता है इस नदी का पानी

पेरू में स्थित बॉयलिंग रिवर का पानी सदा उबलता ही रहता है। गौरतलब है कि इस नदी के आसपास कोई ज्वालामुखी भी नहीं है। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह दुनिया की सबसे बड़ी थर्मल नदी है। यह नदी सात किलोमीटर लंबी है, एक जगह इसकी चौड़ाई 80 फीट जबकि गहराई 16 फीट तक पहुंच जाती है। नदी के आसपास रहने वाले लोग मानते हैं कि इस नदी के पानी से चोट और घाव आसानी से भर जाते हैं। 

सोम, 08 नवंबर 2021 - 08:30 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Boiling River, Peru, Human Interest stories

Courtesy: News 18 Hindi

Coach and Boy

फोटो: Times Now

बच्चे ने कोच के लिए लिखा शानदार खत, पढ़ते वक्त हुआ भावुक

सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा अपने कोच को लिखा हुआ पत्र पढ़ते हुए दिखाई देता है, पत्र पढ़ते ही बच्चा भावुक होकर रोने लगता है। इसके बाद कोच उस बच्चे को अपने गले से लगा लेता है। इस वीडियो को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। भावुक कर देने वाले इस वीडियो को लोग जमकर शेयर कर रहे हैं।

रवि, 07 नवंबर 2021 - 07:00 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Human Interest stories, Kid, Viral video

Courtesy: NDTV News