मणिपुर: हिंसा प्रभावित राज्य में आंशिक रूप से बहाल हुई इंटरनेट सेवाएं
भाजपा के नेतृत्व वाली मणिपुर सरकार ने आज ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा के निलंबन को "उदार तरीके से सशर्त हटाने" का आदेश दिया। मेइतेई समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग के विरोध में पहाड़ी जिलों में 'आदिवासी एकजुटता मार्च' आयोजित किए जाने के बाद 3 मई को हिंसा भड़क उठी। जातीय हिंसा भड़कने के बाद से 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और कई लोग घायल हुए हैं।
Tags: Manipur, internet service, partially restored
Courtesy: NDTV Hindi
विरोध के बाद रांची के कई इलाकों में लगाई गई धारा 144
निलंबित बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल की कथित विवादित टिप्पणी को लेकर रांची में विरोध के बाद 12 थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई है। शहर में भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई है। रांची जिला प्रशासन ने कहा, "सीसीटीवी फुटेज और वीडियो की जांच की जा रही है। पहचान प्रक्रिया जारी है।" एहतियात के तौर पर प्रशासन ने रांची शहर में रात 11 बजे तक इंटनेट सेवा बंद कर दी हैं।
Tags: Jharkhand, ranchi violence, Section-144, internet service
Courtesy: Navbharat Times