Earthquack

फोटो: India TV News

Earthquake in Japan: जापान में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप

नार्थ जापान में आज भूकंप के तेज झटकों ने धरती हिला दी। भूकंप आने के कारण लोगों के मन में दहशत का माहौल पैदा हो गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए अपने घरों और दफ्तर से निकलकर बाहर की तरफ भागे। जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 दर्ज की गई। लोगों के मन में अब भी भूकंप के इस तेज झटकों के कारण डर बैठा हुआ है।

मंगल, 28 मार्च 2023 - 06:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, Magnitude, Richter Scale

Courtesy: Latestly News

Earthquake

फोटो: Latestly

जापान के होक्काइडो में आया 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे और जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, फरवरी 25, शनिवार की रात जापान के उत्तरी क्षेत्र होक्काइडो में रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। अपतटीय भूकंप स्थानीय समयानुसार रात 10.27 बजे आया, जिसका केंद्र लगभग 43 किमी की गहराई में था। कुशिरो और नेमुरो जैसे तटीय शहरों में झटके महसूस किए गए, लेकिन भूकंप से किसी के घायल होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

रवि, 26 फ़रवरी 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, Richter Scale, hokkaido

Courtesy: Amar Ujala News

PM Modi

फोटो: Twitter

पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद भारत रवाना हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान से भारत लौटने के लिए रावना हो गए है। जापान में सितंबर 29 को उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार में हिस्सा लिया। पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने शिंजो आबे की पत्नी अकी आबे से मुलाकात भी की। उन्होंने पीएम किशिदा के साथ बैठक भी की। इस बैठक में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को… read-more

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 06:16 PM / by रितिका

Tags: Japan, PM Modi, Shinzo Abe, Fumio Kishida

Courtesy: ABP Live

PM Modi and Shinzo Abe

फोटो: ABP Live

पीएम मोदी आज जापान में शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

पीएम नरेंद्र मोदी जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय सम्मान के साथ होने वाले अंतिम संस्कार में सितंबर 27 को हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात कर निजी तौर पर भी शोक व्यक्त करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी अपने समकक्ष और जापान के पीएम फुमियो किशिदा से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक होनी है। बता दें कि शिंजो आबे की जुलाई आठ को कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या की गई थी।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 09:00 AM / by रितिका

Tags: Japan, PM Modi, Shinzo Abe, Funeral

Courtesy: News 18 Hindi

PM Modi

फोटो: Zee News

27 सितंबर को पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार के लिए जापान जाएंगे पीएम मोदी

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 27 को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जापान जाएंगे। समारोह टोक्यो के किटानोमारू नेशनल गार्डन में निप्पॉन बुडोकन एरिना में आयोजित किया जाएगा। यात्रा के दौरान पीएम मोदी जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से भी अलग से मुलाकात करेंगे। शिंजो आबे की 8 जुलाई को पश्चिमी जापान के नारा सिटी में एक अभियान भाषण के दौरान… read-more

शुक्र, 23 सितंबर 2022 - 10:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: PM Modi, Visit, Japan, attend, Shinzo Abe, state funeral

Courtesy: ABP Live

Japan cyclone

फोटो: NPR

नानमाडोल तूफान जापान से टकराने को है तैयार

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी ने ने क्यूशू प्रांत के लिए मौसम को चेतावनी जारी कर नानमाडोल तूफान का खतरा बताया है। तूफान के खतरे को देखते हुए 30 लाख लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है। तूफान के दौरान 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसके जापान से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। 

रवि, 18 सितंबर 2022 - 08:00 PM / by रितिका

Tags: Japan, Japan Meteorological Agency, typhoon

Courtesy: Gadgets 360

Rrajnath Singh

फोटो: News 18

सितंबर पांच को मंगोलिया, जापान की 5 दिवसीय यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दोनों देशों के साथ भारत के रक्षा और सुरक्षा संबंधों का विस्तार करने के उद्देश्य से सितंबर पांच को मंगोलिया और जापान की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। राजनाथ सिंह 5 से 7 सितंबर तक मंगोलिया का दौरा करेंगे जबकि उनका जापान दौरा 8-9 सितंबर तक होगा। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय रक्षा मंत्री और विदेश मंत्री एस जयशंकर '2 + 2' विदेश और रक्षा मंत्री स्तरीय संवाद के ढांचे के तहत… read-more

रवि, 04 सितंबर 2022 - 04:30 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Defence Minister, Rajnath Singh, Visit, Mongolia, Japan

Courtesy: Navbharat Times

Japan coronavirus

फ़ोटो: The Japan times

जापान में फूटा कोरोना का बम, एक दिन में सामने आए ढाई लाख से ज्यादा केस

कोरोना महामारी अभी तक दुनिया से खत्म नहीं हुई है और अब जापान में अचानक से संक्रमण का बम फूटा है। हैरानी की बात है कि जापान में एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जापान में संक्रमण अब तक ऊंचे स्तर पर देखा जा रहा है और चेतावनी है कि संक्रमण से मौतों में और वृद्धि हो सकती है।

शनि, 20 अगस्त 2022 - 01:40 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Coronavirus, Japan, Covid-19, Coronavirus Pandemic

Courtesy: Live hindustan

China

फोटो: China Daily

पीएलए नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया

PLA नौसेना के जहाज को ताइवान के पूर्वी तट के पास देखा गया। चीनी आक्रमण की स्थिति में देश की युद्ध तत्परता का परीक्षण करने के लिए डिज़ाइन किया गया था। जापान के रक्षा मंत्रालय के संयुक्त कर्मचारी ने कहा कि जापान समुद्री आत्मरक्षा बल ने पीएलए वाहक समूह की निगरानी के लिए एक वास्तविक विमानवाहक पोत इज़ुमो को भेजा। ताइपे अमेरिका सहित लोकतंत्रों के साथ सामरिक संबंधों को बढ़ाकर चीनी आक्रामकता का मुकाबला करना जारी रखे हुए है। 

शनि, 23 जुलाई 2022 - 05:57 PM / by Pranjal Pandey

Tags: PLA, China, Japan, Taiwan, America

Courtesy: Jagran

World Championship 2025

फोटो: ANI News

साल 2025 में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा टोक्यो

साल 2025 में होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मेजबान के रूप में टोक्यो को चुना गया है। खेल की शासी निकाय ने आज इस बात की घोषणा की। नैरोबी (कीनिया), सिलेसिया (पोलैंड) और सिंगापुर जैसे देशों का नाम भी मेजबानी के दावेदारों में शामिल शामिल था। विश्व एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कू ने जानकारी देते हुए बताया कि "मुकाबला काफी करीबी था लेकिन तोक्यो में उपलब्ध मानव संसाधन के दम पर… read-more

शुक्र, 15 जुलाई 2022 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: championship 2025, Tokyo, Japan, Athletics

Courtesy: Navbharat Times