Earthquack

फोटो: News 18

जापान के उओजू में आया 6.3 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की अभी कोई चेतावनी नहीं

जापान के उओजू में आज रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप 14:42 (स्थानीय समयानुसार) पर 60 किमी की गहराई में आया। कालांकि अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। भूकंप टोक्यो के उत्तर-पश्चिम में लगभग 300 किलोमीटर की दूरी पर इशिकावा प्रान्त में नोटो प्रायद्वीप के उत्तरी सिरे पर आया , जो जापान सागर के तट पर है।

शुक्र, 05 मई 2023 - 03:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Earthquake, Japan, uozu ishikawa, Tsunami

Courtesy: India TV News

Alaska Earthquake

फोटो: NBC News

अलास्का में 8.2 की तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

अमेरिका के अलास्का में जुलाई 28 को रात 11.15 मिनट पर भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 8.2 मापी गई। झटकों के बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। फिलहाल जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी जियॉलजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से 35 किलोमीटर नीचे था। तेज झटकों के बाद अब नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 05:20 PM / by रितिका

Tags: Alaska, United States Of America, Earthquake, Tsunami

Courtesy: Amar Ujala News

Watch

फोटो: How To Do Good

भूकंप में चल पड़ी सुनामी में बंद 100 साल पुरानी घड़ी

मार्च 2011 में, जापान में भूकंप और सुनामी के समय यह 100 साल पुरानी घड़ी यमामोटो के एक बौद्ध मंदिर में संग्रहीत थी। तब यह घड़ी सुनामी में डूब गई थी। इसके बाद घड़ी के मालिक, बंसुन सकानो ने घड़ी को मलबे से ढूंढ निकाला और घड़ी को ठीक करने की कोशिश की, लेकिन घड़ी ठीक नहीं हुई। उसके 10 बाद साल फरवरी 2021 में, जब जापान के इसी क्षेत्र में एक और भूकंप आया तो घड़ी अपने आप चल पड़ी।

गुरु, 15 अप्रैल 2021 - 03:46 PM / by अंजलि कुशवाहा

Tags: Japan, watch, Dead, Tsunami, started, Earthquake

Courtesy: Live Hindustan

newZealand

फ़ोटो: CTV News

न्यूजीलैंड में आये भूकंप के झटकों से बढ़ा सुनामी का खतरा, हाई अलर्ट जारी

न्यूज़ीलैंड के उत्तरी-पूर्वी तट पर 8.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिसका केंद्र जिस्बॉर्न शहर से लगभग 178 किलोमीटर दूर पाया गया है। इस वजह से न्यूजीलैंड, न्यू कैलेडोनिया और वानुअतु के तटीय इलाकों से हजारों निवासियों को बाहर निकाल कर ऊंचे क्षेत्र में पहुंचाया गया है। आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता एलेक्जेंडर रोसिग्नॉल ने सार्वजनिक रेडियो के हवाले से कहा, "सभी लोग समुद्र तट के इलाकों को तुरंत खाली कर दें, पानी में हो रही सभी… read-more

शुक्र, 05 मार्च 2021 - 11:30 AM / by मोहित भारद्वाज

Tags: newzeeland, Earthquake, Tsunami, Natural Disasters

Courtesy: Ndtv Hindi News

Earthquake on richter scale

फ़ोटो: istockphoto

भूकंप से दहला प्रशांत महासागर, न्यूज़ीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक दिखा असर

दक्षिण प्रशांत महासागर में फ़रवरी 10 को 7.7 तीव्रता वाला भूकंप नापा गया है जिसका असर न्यूज़ीलैंड से लेकर इंडोनेशिया तक देखने को मिला है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक एजेंसी ने जानकारी दी है की भूकंप लॉयल्टी द्वीप समूह से छह मील दक्षिण-पूर्व की गहराई पर केंद्रित था। हालांकि इस भूकंप से जान-माल की कोई हानि नहीं हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने इस भयानक समुद्री भूकंप के बाद इसके असर से एक भयानक सुनामी आने की चेतावनी भी दी है।

गुरु, 11 फ़रवरी 2021 - 11:02 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Earthquake, Indonesia, rector scale, Tsunami

Courtesy: Aajtak

Alaska Earthquake

फोटो: Google

अलास्का के तट पर भूकंप के तीव्र झटके, सुनामी की चेतावनी

अमेरिका के अलास्का तट पर सितंबर 19 को 7.5 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के तुरंत बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गयी है  ताकि लोग सुरक्षित स्थानो पर चले जाएँ। भूकंप की वजह से 1.5 से 2 फीट ऊंची सुनामी की लहरें देखी गयी हैं। नेशनल ओशिएनिक अटमोसफोरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के अनुसार भूकंप का एपिसेंटर जमीन से 41 किलोमीटर नीचे था। एक्सपर्ट की एडवाइज़री के तहत सुनामी की चेतावनी को तत्काल  मे तब्दील कर दिया गया है। 

मंगल, 20 अक्टूबर 2020 - 09:23 AM / by तूलिका स्वाति

Tags: Earthquake, environment, Tsunami

Courtesy: Dainik Jagran