कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पर AMU कैंपस में वाइस चांसलर का हो रहा है विरोध
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर प्रेस रिलीज जारी कर श्रद्धांजलि दी गई थी। इस पर यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर तारिक मंसूर के खिलाफ यूनिवर्सिटी कैंपस में जगह-जगह पोस्टर लगाकर उनका विरोध किया जा रहा है। पोस्टर्स में कहा गया है कि वाइस चांसलर ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देकर एएमयू की परंपरा और अलीगढ़ आंदोलन को बदनाम किया है, कल्याण सिंह बाबरी मस्जिद विध्वंस के दोषी हैं।
Tags: Aligarh Muslim University, VICE CHANCELLOR, Kalyan Singh
Courtesy: India TV NEWS
आज 25 किलो चंदन के साथ किया जायेगा पूर्व सीएम कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शरीर आज पंचतत्व में विलय होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कल्याण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए 25 किलो चंदन का ऑर्डर दिया गया है और पूरी रस्मों के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आज दोपहर 2 बजे नरोरा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अगस्त 21 को रात 9.30 बजे उनका निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे और लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती थे।
Tags: Kalyan Singh, SANDLE WOOD, LAST RIDE
Courtesy: Amar Ujala News
बीजेपी द्वारा कल्याण सिंह की फोटो शेयर करने पर मचा बवाल
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के अंतिम दर्शन की तस्वीर बीजेपी द्वारा अगस्त 22 को ट्विटर पर शेयर की गई थी, जिसमे कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा दिखाई दे रहा है। तिरंगे पर बीजेपी पार्टी का झंडा भी दिख रहा है। अब विपक्ष ने बीजेपी को चारो तरफ से घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस के युवा अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट किया, क्या न्यू इंडिया में भारतीय ध्वज पर पार्टी… read-more
Tags: BJP, Indian National Congress, Srinivas BV, Kalyan Singh
Courtesy: NDTV Hindi
कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे वीवीआइपी और वीआइपी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के बाद अगस्त 22 को लखनऊ में उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर तमाम मंत्रीगण, मायावती, स्वाति सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्वतंत्र देव सिंह जैसे कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके परिजनों से बात भी की। कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह जैसे जैसे नेता भी पहुंचे हैं। इससे पहले सीएम योगी ने खुद उनके अंतिम दर्शन के लिए… read-more
Tags: Kalyan Singh, CM Yogi Adityanath, Uttar Pradesh
Courtesy: Dainik Jagran
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का निधन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अगस्त 21 की रात को निधन हो गया है। कल्याण सिंह काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। कल्याण सिंह 1967 में पहली बार उन्होंने उत्तर प्रदेश से चुनाव जीता था। वो जून 1991 से 1992 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। उसके बाद 1997 से 1999 तक फिर उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। कल्याण सिंह आपातकालीन के दौरान 21 महीने तक जेल में भी रहे।
Tags: Kalyan Singh, Uttar Pradesh, Chief Minister, BJP
Courtesy: NDTV Hindi
वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर,गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य्मंत्री योगी ने की मुलाकात
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह की तबीयत स्थिर बनी हुई है। अगस्त एक को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने SGPGI पहुंचकर कल्याण सिंह का हाल-चाल जाना, इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक, प्रोफेसर आरके धीमान ने बताया कि 72 घंटे के डायलिसिस के बाद तबीयत में कुछ सुधार दिखा है।
Tags: BJP, Former CM, Kalyan Singh, uttarpradesh
Courtesy: News 18 Hindi
अस्पताल में भर्ती कल्याण सिंह की फिर बिगड़ी तबियत
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालात दोबारा बिगड़ गई है। जुलाई 18 को उन्हें सांस लेने में तकलीफ की वजह से नॉन इनवेसिव वेंटिलेटर स्पोर्ट पर रखा है। अस्पताल ने उनके परिवार को बुला लिया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं जुलाई 19 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह से मुलाकात की। यह सीएम योगी की कल्याण सिंह से पिछले 15 दिनों में चौथी मुलाकात है।
Tags: Kalyan Singh, Yogi Adityanath, health care, cheep vantilator
Courtesy: Dainik Bhaskar news
तबीयत बिगड़ने के कारण लोहिया संस्थान में भर्ती हुए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हे लखनऊ के राम मनोहर लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर में सूजन की शिकायत है। इस बात की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर उनका हाल-चाल जाना। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है और जल्द ही उनका हेल्थ बुलिटेन भी जारी किया जाएगा।
Tags: Kalyan Singh, Former CM, Uttar Pradesh, National
Courtesy: News 18 Hindi