kanpur violence

फोटो: NewsClick

कानपुर में हुई हिंसा में शामिल 100 उपद्रवियों के पोस्टर चौराहों पर लगेंगे

कानपुर में हुई हिंसा को लेकर पुलिस ने सख्ती बरतते हुए वायरल वीडियो की मदद से उपद्रवियों की शिनाख्त किए जाने के बाद उनके पोस्टर निकलवाएं है। ये पोस्टर अब शहर के चौराहों पर लगाए जाएंगे। पुलिस ने लगभग 100 उपद्रवियों की पहचान की है, जिनके होर्डिंग्स शहर के प्रमुख चौराहों पर लगेंगे। बता दें कि कानपुर में जून तीन को हुए पथवार, फायरिंग और बमबाजी के बाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

सोम, 06 जून 2022 - 04:10 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur shootout, Kanpur police, UP government

Courtesy: News 18 Hindi

kanpur violence

फोटो: TV9 Bharatvarsh

कानपुर हिंसा मामले में गिरफ्तार हुए पांच अन्य आरोपी, मिले PFI से जुड़े दस्तावेज

कानपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने इस मामले में जून पांच को 5 और आरोपियों की गिरफ्तारी की है। माना जा रहा है कि हिंसा के संबंध में पीएफआई के लिंक भी हैं, जिसकी जांच पड़ताल शुरू हो गई है। इस मामले में कुल 29 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस हिंसा का मास्टमाइंड जफर हयात हाशमी को बताया गया है जो पुलिस की गिरफ्त में है। 

रवि, 05 जून 2022 - 03:01 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur police, violence, gang violence

Courtesy: AajTak News

Zafar Hayat

फ़ोटो: NDTV

कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात को लखनऊ STF ने किया गिरफ्तार

कानपुर उपद्रव का मुख्य आरोपी जफर हयात गिरफ्तार कर लिया गया है। जफर हयात की पत्नी ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जफर हयात को लखनऊ STF ने गिरफ्तार कर लिया है। जफर पर आरोप है कि हिंसा भड़कने से पहले उसने भड़काऊ पोस्टर लगाए थे। साथ ही इस मामले में अबतक 35 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और 500 से अधिक लोगों को नामजद किया गया है।

शनि, 04 जून 2022 - 07:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Kanpur, Riot, Jafar Hayat, stf

Courtesy: India Tv

kanpur violence

फोटो: Rediffmail

कानपुर हिंसा में शामिल आरोपियों की संपत्ति पर योगी सरकार चलाएगी बुल्डोजर

कानपुर हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आरोपियों के खिलाफ एक्शन लेने पर उतर आई है। एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि हिंसा में शामिल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। हिंसा करने वालों की संपत्ति को जब्त किया जाएगा। उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। ऐहतियात के तौर पर कानपुर में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। 

शनि, 04 जून 2022 - 12:00 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur gangster, UP government, UP Police

Courtesy: Aajtak News

Kanpur Roit

फ़ोटो: Jagran

कानपुर में भाजपा प्रवक्ता के बयान से नाराज लोगों ने जूमें की नमाज के बाद किया पथराव

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अल्पसंख्यक समुदाय की पुलिसकर्मियों से भिड़ंत हो गई, जिसमें पुलिस पर पथराव किया गया है। इसमें दो लोग घायल हो गए हैं। यहां हालात तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा की टिप्पणी से मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी है, जिसे लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कानपुर में बवाल हो गया। इस दौरान मस्जिदों से एलान किया गया कि वह मोहम्मद साहब पर की गई किसी भी अमर्यादित टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

शुक्र, 03 जून 2022 - 06:15 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Minority, UP, Kanpur, BJP, Spokesperson

Courtesy: Amar ujala

Kanpur Flight

फोटो: Live News

कानपुर से आठ शहरों के लिए जल्द शुरू होगी उड़ान सेवा

उत्तर प्रदेश के कानपुर से देश भर के आठ शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स जल्द ही शुरू होने जा रही है। दरअसल एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल के रनवे से टैक्सी लिंक बनते ही सूरत, देहरादून, राजकोट, कोलकाता, पटना, जयपुर और गोवा के लिए फ्लाइट कनेक्टिविटी कानपुर से शुरू हो जाएगी। अब कानपुर और वाराणसी को भी फ्लाइट से जोड़ा जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से अनुमति भी ले ली गई है।

मंगल, 10 मई 2022 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Uttar Pradesh, Kanpur, Flight

Courtesy: Aajtak News

kanpur police

फोटो: The Economic Times

मतगणना वाले दिन की गड़बड़ी तो कानपुर पुलिस मारेगी गोली, फरमान जारी

कानपुर में अगर मतगणना वाले दिन यानी मार्च 10 को किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो पुलिस सीधा गोली मारने के आदेश दिए है। इस संबंध में कानपुर देहात पुलिस ने माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त आदेश दिए है। एसपी स्वप्निल ममगई ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इसमें भ्रामक खबरें फैलानों वालों, माहौल खराब करने, सुरक्षा व्यवस्था में गड़बड़ी करने वालों पर सख्ती होगी।

बुध, 09 मार्च 2022 - 10:30 AM / by रितिका

Tags: Election Results, UP assembly election, UP Assembly Elections 2022, Kanpur

Courtesy: TV9Hindi

Bus Accident

फोटो: The Times of India

कानपुर में बेकाबू हुई इलेक्ट्रिक बस, 6 लोगो की गई जान

यूपी के कानपुर से बेहद दुखद खबर सामने आई है। कानपूर में जनवरी 30 की रात को एक बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने कई गाड़ियों को रौंद डाला। इस हादसे में 6 लोगो की जान चली गई है और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह बस रात 11:30 बजे घंटाघर से टाटमिल चौराहे की ओर जा रही थी तभी यह हादसा सामने आया। पुलिस अब इस घटना की जांच में जुट गई है। ड्राइवर की तलाश भी जारी है।

सोम, 31 जनवरी 2022 - 12:01 PM / by अजहर फारूक

Tags: Kanpur, electric bus, Deaths, Road accident

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Winter

फोटो: The Stateman

ब्रेन स्ट्रोक, हार्ट अटैक के कारण हुई कई लोगों की मौत, सर्दी बनी वजह : कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर में दिसंबर 30 की रात को पड़ी कड़ाके की सर्दी के कारण 18 घंटे में ब्रेन स्ट्रोक के 23 मरीज अस्पताल में भर्ती हुए है। इस दौरान ठंड लगने से आठ लोगों की मौत भी हुई है। हार्ट अटैक के कारण भी कई मरीजों की जान गई है। कार्डियोलॉजी संस्थान में दिसंबर 31 को रिकॉर्ड एक हजार मरीज इलाज के लिए आए है। ठंड के मौसम में मरीजों की संख्या में बेहताशा इजाफा हुआ है।

शनि, 01 जनवरी 2022 - 02:45 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Winter, Winter Cold Wave

Courtesy: TV 9 Hindi

Modi Metro

फोटो: DNA India

पीएम मोदी ने की कानपुर मेट्रो ट्रेन की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 28 को कानपुर मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया और मेट्रो का सफर भी किया। वो पीएम मोदी के पहले यात्री बने। उन्होंने आईआईटी कानपुर मेट्रो स्टेशन से मेट्रो की सवारी की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी थे। कानपुर मेट्रो की लंबाई 32.5 किलोमीटर है। मेट्रो की सेवाएं दिसंबर 29 से सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक रहेंगी।

मंगल, 28 दिसम्बर 2021 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Kanpur, Kanpur Metro, Metro

Courtesy: Zee News