इस्लामिक ड्रेस कोड पर बवाल के बाद ईरान का एक्शन, उठाए कई सख्त कदम
ईरान में आजाद महिलाओं व युवतियों द्वारा इस्लामिक ड्रेस कोड के खिलाफ चल रहे बड़े आंदोलन के बीच ईरान सरकार ने कई कड़े फैसले लिए है। जानकारी है की सरकार ने देश में कई प्रदर्शन वाली जगहों पर इंटरनेट पहुंच को रोक दिया है। इसके साथ ही रैलियों के आयोजन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया मंचों पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।
Tags: Iran, burqa hijab, ladies, Protests
Courtesy: Indiatv
यूपी के सभी जिलों में जून 7 से महिलाओं के लिए बनाए जाएंगे दो स्पेशल टीकाकरण बूथ
उत्तरप्रदेश के सभी जिलों में जून 7 से महिलाओं के लिए दो स्पेशल टीकाकरण बूथ बनाए जाएंगे। टीकाकरण को गति देने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। इन बूथ पर सिर्फ महिलाओं का ही टीकाकरण होगा और इन बूथों पर स्टॉफ भी सिर्फ महिला कर्मचारी ही होंगी। सभी जनपदों के महिला चिकित्सालय तथा संयुक्त चिकित्सालय में इन बूथ का संचालन किया जाएगा। इससे पहले अभिभावकों, कर्मचारियों, शिक्षकों के लिए भी अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं।
Tags: Uttar Pradesh, Vaccination, UP government, ladies
Courtesy: Amarujala News
पत्नी कोई संपत्ति नहीं है जो उसे पति के साथ रहने कहा जाए: सुप्रीम कोर्ट
पति-पत्नी के बीच एक विवादित मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने विशेष टिप्पणी की है। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा है कि पत्नी को पति के साथ रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता क्योंकि वो कोई सम्पति या गुलाम नहीं है। मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस संजय किशन और हेमंत गुप्ता ने कहा- "आपको क्या लगता है? क्या एक महिला गुलाम या संपत्ति है जो हम ऐसे आदेश दें? क्या महिला कोई संपत्ति है जिसे हम आपके साथ जाने को कहें?"
Tags: Wife, Supreme Court, ladies, married
Courtesy: Live hindustan
मुंबई: पुरुषों से ज़्यादा महिलाएं लगवा रही है कोरोना का टीका, बीएमसी ने दी जानकारी
बीएमसी ने कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम की अहम जानकारी दी है, जिसमें यह सामने आया है कि मुंबई में पुरुषों से ज्यादा महिलाएं टीकाकरण में हिस्सा ले रही है। टीकाकरण डैशबोर्ड के मुताबिक मुंबई में टीका लगवाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्करों में 52 फीसदी महिला व 48 फीसदी पुरुष है। बता दें कि मुंबई में चलाए जा रहे टीकाकरण प्रोग्राम के तहत फरवरी 12 तक 1,77,251 लाभार्थियों को टीका लगाया जा चुका है जिसमें 87,416 स्वास्थ्य कर्मी और 20,309… read-more
Tags: Mumbai, Covid Vaccination, BMC, ladies, gents
Courtesy: Amar ujala