Health Care

फोटो: www.everydayhealth.com

हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए अपनाएँ कुछ आसान उपाय

बढ़ती उम्र के साथ-साथ हड्डियां कमज़ोर होने लगती है जिसे 'ऑस्टियोपोरोसिस' की समस्या कहा जाता है, इसलिए हड्डियों को मज़बूत रखने के लिए कुछ घरेलु उपाय अपनाये जा सकते हैं। रोज़ाना फल जैसे सेब और अनानास खाने से हड्डियां बेहद मज़बूत होती हैं, क्योंकि इनमे एंटी ऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। खाने में तिल के बीज मिलाकर खाएं इससे शरीर को कैल्शियम मिलता है, एवं मछली के तेल में ओमेगा-3 मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूर बनाने में सहायक होता है।

सोम, 04 जनवरी 2021 - 03:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle, Lifestyle tips, health care, Health Tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Health Care

फोटो: Everyday Health

सर्दियों के मौसम में ज़रूरी है कुछ ख़ास तरह के फलों का सेवन

सर्दियों के मौसम में सही तरह का खान-पान बेहद ज़रूरी होता है, इसलिए कुछ ख़ास तरह के लाभदायक फलों का सेवन करना चाहिए। रोज़ाना सेब का सेवन करने से शरीर में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण में रहता है, और अनार का सेवन करने से शरीर में विटामिन और आयरन की कमी पूरी होती है। फल जैसे अमरुद, अंगूर और कुछ सिट्रस फलों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं शरीर में विटामिन, आयरन, मैग्नीशियम जैसे तत्वों की बढ़ोत्तरी होती है। 

शनि, 02 जनवरी 2021 - 02:08 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle tips, Beauty Tips, Lifestyle, health care

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

UK Man almost dies drinking too much water

फोटोः Yahoo Style UK

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ज़रूरत से ज़्यादा पानी पीना हो सकता है नुकसानदायक

ब्रिटेन के 34 वर्षीय ल्यूक विलियमसन को अपनी जान से सिर्फ इसलिए हाथ धोना पड़ता क्योकि वे ज़रूरत से ज़्यादा पानी पी रहे थे। दरअसल, ल्यूक कोरोना संक्रमित हुए थे, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें दिन में दो लीटर पानी पीने की सलाह दी थी। पर ल्यूक दिन में पांच लीटर पानी पीने लगे यह सोचकर की इससे कोरोना का असर कम हो जायेगा। परन्तु आवश्यकता से अधिक पानी पीने से ल्यूक की तबियत इतनी ख़राब हुई की उन्हें तीन दिनों तक वे वेंटीलेटर के सहारे रहना पड़ा।

शुक्र, 01 जनवरी 2021 - 10:15 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Coronavirus, Lifestyle, Britain

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Over Workout

फोटोः Daily Express

आवश्यकता से अधिक व्यायाम करना भी हो सकता है सेहत के लिए नुकसानदायक

यह एक सामान्य विचारधारा है की फिट रहने किए लिए वर्कआउट बेहद ज़रूरी है लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा कोई भी चीज़ नुकसान करती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया है कि ज़्यादा व्यायाम शरीर के लिए नुकसानदायक भी सबित हो सकता है। हाल ही में बॉलवुड के मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर रेमो डिसूज़ा को जिम करते दौरान सीने में दर्द होने लगा जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। उम्र बढ़ने के साथ व्यक्ति को एक ही बार में ढेर सारी कसरत नहीं करनी चाहिए। 

शुक्र, 01 जनवरी 2021 - 10:00 AM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: health care, Lifestyle, Remo D'souza

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Ginger

फोटो: Mishry

सीने की जलन की समस्या को दूर करने के लिए रोज़ाना करें कुछ ख़ास चीज़ों का सेवन

आज के समय में सीने में जलन होना एक आम समस्या बन गई है, इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाये जा सकते है। सीने की जलन को कम करने के लिए अदरक चबाकर खाएं या इसकी चाय बनाकर पीएं। ठंडा दूध पीने से जलन से राहत मिल सकती है। सीने की जलन को कम करने के लिए रोज़ाना कच्चा आंवला या आंवले से बनी कोई चीज़ खाएं एवं केला खाने से भी फायदा मिल सकता है।

सोम, 21 दिसम्बर 2020 - 12:31 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health care, Health Tips, Lifestyle tips, Lifestyle

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Work From Home

फोटोः JotForm

घर बैठे काम करना सेहत पर पड़ रहा भारी, युवा अवस्था में मौत होने की आशंका

हाल ही में हुए एक नए शोध से यह पता चला है की कोरोनाकाल में लोगो द्वारा वर्क फ्रॉम होम करने के कारण युवा अवस्था में ही मृत्यु होने की आशंका बढ़ गई है। शोधकर्ताओं द्वारा अमेरिका और यूरोप में रहने वाले 50 हज़ार लोगों पर किये गए नौ अध्ययनों से यह निष्कर्ष निकाला गया है। मगर रोज़ाना यदि व्यक्ति 11 मिनट के लिए हलकी-फुलकी कसरत भी करे तो लम्बे समय तक बैठ कर काम करने से हुए दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है।

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 06:04 PM / by राघवेन्द्र गुर्जर

Tags: Work From Home, Lifestyle, research, Coronavirus

Courtesy: DAINIK BHASKAR

Health Care

फोटो: www.everydayhealth.com

अजवाइन में मौजूद होते हैं बेहद फायदेमंद गुण, शरीर की इम्म्यूनिटी को करता है मज़बूत

अजवाइन में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिस वजह से यह स्वास्थ के लिए बेहद लाभदायक होता है। अजवाइन की पत्तियों का सेवन करने से मुंह में मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया मर जाते हैं, और इसका काढ़ा पीने से खांसी-ज़ुखाम जैसी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। अजवाइन की पत्तियों को खाने से पाचन शक्ति भी मज़बूत होती है और पेट से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं। अजवाइन की पत्तियों में एंटीऑक्सिडेंट्स मौजूद होते हैं को शरीर की इम्यूनिटी को मज़बूत बनाते है।

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 01:28 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health care, Health Tips, Lifestyle tips, Lifestyle

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Cardamom

फोटो: IndiaMART

इलायची का सेवन करने से मिलते हैं त्वचा को बहुत से लाभ

इलायची (Cardamom) में कुछ ऐसे एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो हमारे स्वास्थ के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इलायची का सेवन करने से रक्त परिसंचरण में सुधार होता है एवं शरीर को डिटॉक्स किया जा सकता है। इलायची का तेल लगाने से त्वचा के दाग-धब्बों को हटाया जा सकता है एवं चहरे पर निखार आता है। यही नहीं यह होठों को भी मॉइस्चराइज़ करने में मदद करती है। इलायची में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो इंद्रियों को उत्तेजित करते हैं।

रवि, 20 दिसम्बर 2020 - 12:43 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: health care, Health Tips, Lifestyle, Lifestyle tips

Courtesy: HINDUSTAN SAMACHAR

Cold

फोटो: Panadol

सर्दियों के मौसम में शरीर की तासीर को गर्म रखने के लिए अपनाये ख़ास उपाय

सर्दियों के मौसम में सबसे ज़्यादा आवश्यक है अपने शरीर की तासीर को गर्म रखना, कुछ ख़ास चीज़ों के सेवन से यह संभव हो सकता है। इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए सोंठ के लड्डू बेहद लाभदायक होते हैं। सोंठ के लड्डू को दूध में डालकर पीने से हड्डियों में मजबूती आती है और शरीर गर्म रहता है। इस बात का ध्यान रखें की इन सभी चीजों का सेवन हमेशा सीमित मात्रा में करें नहीं तो आपकी पाचन क्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है।

शनि, 19 दिसम्बर 2020 - 05:15 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Health Tips, health care, Lifestyle, Lifestyle tips

Courtesy: AMARUJALA NEWS

Health Care

फोटो: patrika news

कब्ज़ की समस्या को दूर करने के लिए करें इन ख़ास चीज़ों का रोज़ाना सेवन

आज की खराब जीवनशैली के कारण कब्ज़ की समस्या आम हो गई है, इससे छुटकारा पाने के लिए सही खान-पान बेहद ज़रूरी है। रात में सोने से पहले दूध में अरंडी का तेल मिलाकर पीएं, और अदरक की चाय का सेवन करें। हर रोज़ एक गिलास पानी में अंजीर को भिगोकर इस पानी को पीएं। एक ग्लास में गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलकार पीने से भी कब्ज़ की समस्या दूर हो जाती है। 

शनि, 19 दिसम्बर 2020 - 05:00 PM / by सौम्या श्रोती

Tags: Lifestyle, Health Tips, health care, Lifestyle tips

Courtesy: JAGRAN NEWS