Moonsoon

फोटो: Today

बरसात के मौसम में इन तरीकों से रखें अपनी सेहत का ख्याल

बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया के मच्छर बढ़ने से तबियत खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में घर के आस-पास कहीं भी पानी नहीं जमा होने दें। इसके अलावा सोने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करें। साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। बारिश में मौसम में भूलकर भी रोड साइड फ़ूड का सेवन ना करें। इस मौसम में स्वस्थ रहने के लिए कॉफी, हर्बल टी और सूप, फल और हरी सब्जियों का सेवन करें। 

मंगल, 11 जुलाई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: monsoon Season, Health Tips, herbal tea

Courtesy: Nari Punjab Kesari

Wallnut

फोटो: Navbharat Times

दिल के लिए फायदेमंद होता है अखरोट

रोज़ाना अखरोट का सेवन करने से हाई ब्लडप्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल होता है। 28 ग्राम अखरोट में लगभग 2.5 ग्राम ओमेगा-4 फैट मौजूद होता है। इसका सेवन करने से फैटी एसिड हृदय रोगों की समस्या कम होती है। अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में मदद करते हैं। अखरोट में पॉलीफेनोल्स कंपाउड की अच्छी मात्रा पायी जाती है जो हृदय के मरीज की सूजन कम करने में मदद करता है।

बुध, 03 मई 2023 - 07:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: heart patient, wallnut, Health Tips

Courtesy: Punjab Kesari

lettuce

फोटो: Stylecraze

लेट्यूस का इस्तेमाल करने से होते हैं कई फायदे

सलाद में उपयोग होने वाला लेट्यूस कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें कैंसर को रोकने के गुण होते है। इसके सेवन से ब्रेन की सेहत में इजाफा होता है, जिससे अल्‍जाइमर के मरीजों की याददाश्त बेहतर हो करने में मदद होती है। ये विटामिन, मिनरल, मैग्‍नीशियम और पोटेशियम से… read-more

बुध, 12 अक्टूबर 2022 - 02:00 PM / by रितिका

Tags: Health, lettuce, brain health, Health Tips

Courtesy: News 18 Hindi

bad cholesterol

फोटो: MedlinePlus

बैड कॉलेस्ट्रॉल को दूर करने के लिए इन पदार्थों से बनाएं दूरी

शरीर में कॉलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर को कम करने के लिए खानपान में बदलाव काफी अहम होता है। फुल फैट मिल्क प्रोडक्ट, रेड मीट, डीप फ्राइड फूड्स, चीनी आदि से दूरी बनाकर कोलेस्ट्रॉल से बचाव कर सकते है। रेड मीट में फैट काफी अधिक मात्रा में होता है जो कॉलेस्ट्रॉल बढ़ाता है। फुल क्रीम डेयरी प्रोडक्ट खाने से भी कॉलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है। अधिक मीठा खाने से भी सेहत को नुकसान होता है।

गुरु, 29 सितंबर 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: cholesterol, bad cholesterol, health care, Health Tips

Courtesy: Zee News

health

फोटो: Healthgrades

मोतियाबिंद के जोखिम को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड आइटम्स

आंखों की बीमारी मोतियाबिंद से बचाव के लिए समय रहते डाइट में बदलाव किया जाना जरूरी होता है। ब्राउन राइस, बाजरा, दलिया, राई, गेहूं जैसे साबुत अनाज खाने से मोतियाबिंद का जोखिम कम होता है। डाइट में गाजर नियमित रूप से खाई जाए तो भी आंखों की समस्याओं से बचाव होता है। रंगीन फल और सब्जियां जैसे शकरकंद, हरी मिर्च ब्रोकली, पपीता खाने से भी आंखों की सेहत में सुधार होता है।

मंगल, 27 सितंबर 2022 - 07:00 PM / by रितिका

Tags: Cataract, eyes, Health Tips, Lifestyle tips

Courtesy: Zee News

Dengue

फोटो: Johnson & Johnson

डेंगू से बचाव करने के लिए अपनाएं ये उपाय

बारिश के मौसम के बाद ही डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है। इस बीमारी से बचने का तरीका है कि घर में या बाहर जाते समय हमेशा अच्छी गुणवत्ता वाला मच्छर रिपेलेंट का इस्तेमाल करें। इसके अलावा सोते समय नेट का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे मच्छर नहीं काटेंगे। घर में पूरी सफाई रखकर खासतौर से फर्श को साफ करने से भी मच्छरों के आंतक से बचाव हो सकता है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 08:30 PM / by रितिका

Tags: Dengue, dengue cases, prevention, Health Tips

Courtesy: Zee News

Honey and water

फोटो: Lokmat

गले के लिए फायदेमंद है शहद का पानी, ऐसे करें इस्तेमाल

शरीर के लिए शहद काफी लाभदायक होता है। शहद का पानी पीने से गले की खराश को भी दूर करने में मदद मिलती है। शहद एंटी-इफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल, एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होता है। वहीं अगर सुबह के समय शहद का पानी पिया जाए तो ये वेट लॉस करने में भी मददगार होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये इम्यूनिटी को बूस्ट करने में भी कारगर होता है।

शुक्र, 16 सितंबर 2022 - 07:45 PM / by रितिका

Tags: sore throat, health care, Health Tips, Honey

Courtesy: Zee News

barefoot

फोटो: Live Science

नंगे पैर घूमना शरीर के साथ मस्तिष्क के लिए भी हो सकता है फायदेमंद

दिन में कुछ समय नंगे पैर घूमने से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ मानसिक तनाव कम होता है। नंगे पैर चलने से पैरों को अच्छे से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है। ये थकान कम करने में सहायक है। नंगे पैर चलने से मांसपेशियों को राहत मिलती है। ये शरीर के अन्य अंगों को भी एक्टिव भी करता है। नंगे पैर चलने से कई पुराने दर्द भी दूर होते है।

मंगल, 30 अगस्त 2022 - 09:00 PM / by रितिका

Tags: Health Tips, health care, Stress, Immunity

Courtesy: ABP Live

Bitter Gourd

फोटो: AajTak

करेले का सेवन करने से खराब हो सकती है सेहत

करेला सेहत के लिए काफी लाभदायक है, मगर इसका सेवन करने से नुकसान भी हो सकते है। गर्भवती महिलाओं को करेले का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि ये पीरियड्स में ब्लड फ्लो बढ़ाता है, जिससे मिसकैरेज होने का खतरा होता है। करेला लिवर के लिए नुकसानदेह होता है क्योंकि इसमें लैक्टिन होता है जो एन्जाइम की संख्या बढ़ाता है। करेले का सेवन करने से शुगर लेवल कम होता है, इसलिए लो शुगर वालों को भी इससे दूर रहना चाहिए।

शनि, 30 जुलाई 2022 - 05:40 PM / by रितिका

Tags: bitter gourd, Health, Health Tips, Pregnant women

Courtesy: Zee News

Health Tips

फोटो: jantaserishta

सावन के महीने में डाइट में करें ये बदलाव

सावन के महीने में सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी है की कुछ चीजों का सेवन ना किया जाए। सावन के महीने में कच्चा दूध पीने से बचना चाहिए। इस दौरान कढ़ी भी नहीं खानी चाहिए। इसके सेवन से पेट में एसिडिटी, कब्ज और लूज मोशन की समस्या हो सकती है। सावन में दही नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये भी दूषित दूध से बना होता है, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है।
 

सोम, 18 जुलाई 2022 - 05:01 PM / by रितिका

Tags: Saavan, Health Tips, Milk, milk products

Courtesy: news 18