Lockdown

फोटो: First India

पुडुचेरी में अगस्त 31 तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगस्त 31 तक लॉकडाउन लगाया गया है। पुडुचेरी में अगस्त 31 संक्रमण के तेजी से बढ़ने की आशंका को देखते हुए अगस्त 15 को मुख्यमंत्री वी नारायणसामी की ओर से लॉकडाउन के आदेश दिए गए हैं। इस दौरान रात 10:30 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। हालांकि पुडुचेरी सरकार अभी स्कूल खोलने की सभी संभावनाओं पर विचार कर रही है और जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा। 

सोम, 16 अगस्त 2021 - 09:45 AM / by Surbhi Shaw

Tags: Puducherry, Covid-19, Lockdown, V Narayanaswamy, 15th August

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Covid

फोटो: Republic World

खुद को कोरोना मुक्त समझना चीन पर पड़ा भारी

कोरोना का डेल्टा वैरिऐंट इस वक्त दुनिया में लाखों लोगों कि जिंदगी निगल रहा है। कोरोना का गढ़ रहे चीनी शहरों को वायरस मुक्त बताकर चीन सरकार जश्न मनाने में लगी हुई थी। परंतु हाल ही में चीन ने झांगजियाजेई शहर को सील कर नियमों को तोड़ने वालों पर दंडात्मक कार्यवाही के निर्देश दिये गए हैं। चीन में कोरोना के ताजा मामलों की शुरुआत मॉस्को से आई एक यात्री उड़ान के कारण हुई है।

गुरु, 05 अगस्त 2021 - 05:50 PM / by देवजीत सिंह

Tags: China, Coronavirus, Coronavirus Pandemic, Lockdown, border seal, Wuhan

Courtesy: Navbharat Times

Jharkhand government

फोटो: News 18 Hindi

झारखंड में कोविड संक्रमण में कमी आने पर लिया गया प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय

झारखंड सरकार ने राज्य में कोविड संक्रमण में कमी आने पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और शैक्षणिक संस्थानों में लागू प्रतिबंधों में ढील देने का निर्णय लिया है। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाओं को फिर से खोलने की अनुमति दी गयी है। हालांकि स्कूल आने से पहले छात्रों को माता पिता के हस्ताक्षर वाला अनुमति पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स को भी 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शुरू करने की अनुमति दी है।

शनि, 31 जुलाई 2021 - 07:55 PM / by देवजीत सिंह

Tags: Jharkhand, Unlock, Lockdown, Schools

Courtesy: Fashionable hub

Kerala Locklown

फोटो: The Economic Times

बढ़ते कोरोना मामलों के बीच केरल सरकार का बड़ा फैसला

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केरल सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य में जुलाई 31 और अगस्त 1 को पूर्ण तालाबंदी रहेगी। राज्य में जुलाई 24 जुलाई और जुलाई 25 को पूर्ण तालाबंदी की गई थी। भारत में नए कोरोना मामलों में आधे से अधिक अकेले केरल से हैं। पिछले मंगलवार को राज्य में कोरोना के 22,129 नए मामले सामने आए, जो मई 29 के बाद एक दिन में मिले कोरोना संक्रमित लोगों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। 

गुरु, 29 जुलाई 2021 - 11:30 AM / by सपना सिन्हा

Tags: Covid-19, Kerala, Lockdown

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Lockdown in Bangladesh

फोटो: Dhaka Tribune

कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बांगलादेश में लगा संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण के कारण बांग्लादेश में जुलाई 23 से अगस्त पांच तक लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इस दौरान सभी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति जारी रहेगी। बांग्लादेश के लोक प्रशासन मंत्री फरहाद हुसैन ने जुलाई 22 को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि यह लॉकडाउन पहले से और अधिक सख्त होगा। बांग्लादेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 5,869 नए मामले सामने आए हैं। 

शुक्र, 23 जुलाई 2021 - 06:50 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Bangladesh, Coronavirus, Delta Variant, Lockdown

Raj kundra

फोटो: Onman Orama

लॉकडाउन के दौरान तेजी से बढ़ा राज कुंद्रा का कारोबार: संयुक्त आयुक्त मुंबई

मुंबई पुलिस ने मंगलवार को राज कुंद्रा के बारे में एक खुलासा करते हुए उनकी कंपनियों के बारे में कई जानकारियां साझा कीं, जो एडल्ट फिल्म रैकेट संचालित करती थीं। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक लॉकडाउन में कुंद्रा के बिजनेस ने खूब कमाई की। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि "कुंद्रा ने यह व्यवसाय केवल 18 महीने पहले शुरू किया था, लेकिन यह लॉकडाउन में फला-फूला और दैनिक आधार पर लाखों की कमाई की। 

बुध, 21 जुलाई 2021 - 04:01 PM / by सपना सिन्हा

Tags: raj kundra, Lockdown, Mumbai crime branch

Courtesy: Pratahkal

Lockdown

फोटो: TV9 Bharatvarsh

कोरोना मामलों के मद्देनज़र मिजोरम राज्य सरकार ने लागू किया 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन

मिजोरम में बढ़ते सकारात्मक कोरोना मामलों को देखते हुए मिज़ोरम सरकार ने 7 दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया है, जो कि जुलाई 18  से जुलाई 24 की रात तक लागू रहेगा। हालांकि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं के लिए छूट भी दी गई है। इस दौरान गिरजाघरों में सुबह की प्रार्थना सभा, शादी समारोह, अंतिम संस्कार, वर्षगांठ समारोह, राजनीतिक और अन्य सामाजिक कार्यक्रम में अधिकतम 50 लोग ही भाग ले सकते हैं।

शनि, 17 जुलाई 2021 - 08:40 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Mizoram, Covid-19, Lockdown, Noval corona virus

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Lockdown in Kerala

फोटो: Patrika

केरल पर दो खतरनाक वायरस का खतरा, सरकार ने लिया 17 और 18 को संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला

कोरोना और जीका वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए केरल में जुलाई 17 और 18 को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा। केरल में बैंकों को अभी अब सिर्फ पांच दिन खोलने की इजाजत होगी। कोरोना और जीका वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार जल्द ही नई गाइडलाइन भी जारी कर सकती है। केरल में जुलाई 13 को कोरोना के 14,539 जबकि जीका वायरस के तीन नए केस सामने आए। 

बुध, 14 जुलाई 2021 - 10:50 AM / by अमन शुक्ला

Tags: Kerala, Coronavirus, Zika Virus, Lockdown

Courtesy: News 18 Hindi

Lockdown extended in asam

फ़ोटो: DNA India

असम के सात ज़िलों में हुई सम्पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा

असम में जुलाई 5 को कोविड के 2640 नए केस आने के बाद सात ज़िलों में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। जुलाई 7 से यह लॉकडाउन लागू हो जाएगा। इस दौरान रेस्तरां और दुकाने पूरी तरह से बंद रहेंगी। साथ ही सार्वजनिक-निजी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। जिन जिलों में कोरोना के मामले अब कम हो रहे हैं वहां भी शाम 5 से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा।

मंगल, 06 जुलाई 2021 - 04:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: Covid-19, asam, Lockdown, Covid cases

Courtesy: TV9 Bharatvarsh

Cyril Ramaphosa
डेल्टा संस्करण से लड़ने के लिए दक्षिण अफ्रीका में लगाया गया सख्त लॉकडाउन

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने COVID-19 डेल्टा संस्करण से बचाव के लिए जून 27 को देश में दो सप्ताह के लिए प्रतिबंधों को फिर से लागू कर दिया है। अंतिम संस्कार को छोड़कर समारोहों में सिर्फ 50 लोग ही शामिल हो सकते हैं। रेस्तरां में डाइन-इन परोसने की जगह केवल टेक-अवे या डिलीवरी की अनुमति है। रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक नाइट कर्फ्यू के साथ शुक्रवार तक स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है।

सोम, 28 जून 2021 - 12:25 PM / by सपना सिन्हा

Tags: South Africa, Covid-19, Lockdown

Courtesy: Ndtv Hindi News