दिल्ली में मई 24 तक बढ़ा लॉकडाउन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉकडाउन को मई 24 तक बढ़ाने का ऐलान किया है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। समय बीतने के साथ नए मामलों में भी कमी आने लगी है औऱ संक्रमण की दर भी घटती हुई देखी जा रही है। बीते दिन देश में 3.10 लाख केस सामने आये हैं। यह आंकड़ा पिछले 25 दिनों में सबसे कम है। इस वक्त देश के 19 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं।
Tags: Delhi, LockdownExtension, Recovery rate, Coronavirus
Courtesy: Dainik Bhaskar
पश्चिम बंगाल में मई 16 से मई 30 तक लगाया गया पूर्ण लॉकडाउन
राज्य में लगातार बढ़ते कोरोना मामलों के चलते पश्चिम बंगाल सरकार ने मई 16 से मई 30 तक कंप्लीट लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी गैर-जरूरी सेवायें बंद रहेंगी। शादियों में सिर्फ 50 लोगों के शामिल होने की इजाजत दी गई है। लॉकडाउन में मेट्रो और बस सेवाओं को भी बंद किया जाएगा। बता दें, राज्य में कोरोना के कुल 1,31,792 एक्टिव मामले हैं वहीं 12,993 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गयी है।
Tags: LockdownExtension, West Bengal, Lockdown, Coronavirus
Courtesy: Live Hindustan
महाराष्ट्र में जून 01 तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
कोरोना से बचाव के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में जून 01 तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले यह मई 15 तक था। लॉकडाउन में सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आवाजाही करने की अनुमति दी गई है। राज्य में बाहर से आने वाले सभी यात्रियों को कोविड नेगेटिव रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगा जो 48 घंटे पुरानी न हो। बता दें, कोरोना की दूसरी लहर में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है।
Tags: Maharashtra Government, LockdownExtension, Coronavirus, CM Uddhav Thackeray
Courtesy: IndiaTv
दिल्ली में मई 17 तक बढ़ा लॉकडाउन, मेट्रो सेवाएं भी बंद
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राज्य में लॉकडाउन एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। पहले लॉकडाउन मई 10 को समाप्त होने वाला था पर अब इसे मई 17 सुबह 5 बजे तक बढ़ा दिया गया है। इस लॉकडाउन को और सख्त बनाते हुए केजरीवाल ने दिल्ली मेट्रो का परिचालन बंद करने का फैसला लिया है। बता दें, राज्य में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 35 प्रतिशत से गिरकर 23 फीसदी हो गया है।
Tags: Delhi Metro Rail Corporation, LockdownExtension, Delhi, cm kejriwal
Courtesy: Ndtv Hindi News
कोरोना संक्रमण के मद्देनज़र उत्तरप्रदेश में मई 10 तक बढ़ा लॉकडाउन
उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने लॉकडाउन मई 10 तक बढ़ा दिया है। इससे पहले मई 06 सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन लगाया गया था। लॉकडाउन के दौरान आवशयक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए सशर्त छूट जारी रहेगी। ये लॉकडाउन मई 10 की सुबह 7 बजे तक लागू रहेगा। लॉकडाउन के दौरान सभी जिला प्रशासन को सैनीटाइजेशन को तेज करने का भी निर्देश दिया गया है।
Tags: Covid-19, Uttar Pradesh, Lockdown, LockdownExtension
Courtesy: News18 Hindi
पश्चिम बंगाल में चुनाव खत्म होते ही सरकार ने लगाई पाबंदियां
राज्य में चुनाव खत्म होते ही सरकार ने कोरोना को देखते हुए लॉकडाउन जैसी पाबंदियों की घोषणा कर दी है। मेडिकल व स्वास्थ्य सेवाओं को लॉकडाउन से दूर रखते हुए सरकार ने शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, मॉल, ब्यूटी पार्लर, सिनेमा हॉल, रेस्तरां और बार, जिम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में पाबंदियां लगाने का फैसला लिया है। वहीं, अब सुबह 7-10 बजे व शाम को 3-5 बजे के बीच ही राज्य में बाजार खोलने की अनुमति दी गई है।
Tags: LockdownExtension, West Bengal, Assembly Elections
Courtesy: Outlook hindi
महाराष्ट्र में मई 15 तक बढ़ी लॉकडाउन की अवधि
देश में कोरोना संक्रमण की सबसे अधिक मार झेल रहे महाराष्ट्र में अब लॉकडाउन मई 15 तक बढ़ा दिया गया है। इस बात की जानकारी राज्य के मुख्य सचिव सीताराम कुंटे ने दी है। उन्होंने कहा, "पाबंदियां बढ़ाने का फैसला किया गया है क्योंकि राज्य में कोविड- 19 का खतरा बना हुआ है।" बता दें की अति आवश्यक सेवाओं पर रोक नहीं है व राज्य भर में धारा 144 भी लागू कर दी गई है।
Tags: Maharashtra, LockdownExtension, Uddhav Thackeray
Courtesy: Live hindustan
कोरोना मामले में बढ़ोतरी देखते हुए यूपी में बढ़ाया गया लॉकडाउन
कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए उत्तर प्रदेश में वीकेंड लाकॅडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। अब शुक्रवार रात से मंगलवार सुबह 7 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों की संख्या स्वस्थ होने वालों से अधिक है, जिसके कारण यूपी सरकार ने लॅाकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया। लखनऊ में एक दिन में सबसे अधिक 3759 मामले सामने आए हैं जो प्रशासन और सरकार के लिए चिंता बढ़ा रहे है।
Tags: Lockdown, Yogi Adityanath, LockdownExtension
Courtesy: Outlook Hindi News
मई 3 की सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा दिल्ली में लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अप्रैल 26 की जगह मई 3 तक लॉकडाउन जारी रखने का फैसला लिया है। केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में पॉजिटिविटी दर 36-37 फीसदी हो गयी है। लॉकडाउन से आज इसमे कमी देखी गई है और पॉजिटिविटी दर 30 फीसदी पर आ गयी है। केजरीवाल ने ऑक्सीजन की आपूर्ति के बेहतर प्रबंधन के लिए एक पोर्टल भी शुरू किया है।
Tags: Delhi lockdown, LockdownExtension, Coronavirus, Covid-19
Courtesy: News24
कोरोना: झारखंड सरकार ने की स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह की घोषणा
राजस्थान, दिल्ली के तरह झारखंड सरकार ने भी लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है लेकिन इस लॉकडाउन को स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह नाम दिया गया है। राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के आदेशानुसार यह लॉकडाउन अप्रैल 22 की सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की सुबह 6 बजे तक रहेगा। वहीं, राज्य के चैंबर ऑफ कामर्स ने भी सेल्फ लॉकडाउन के तहत 21 से 25 अप्रैल तक दुकानें औद्योगिक प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है।
Tags: Jharkhand, LockdownExtension, Coronavirus
Courtesy: Outlook hindi