Prakash Raj

फोटो: The Siasat Daily

जानिए, अभिनेता प्रकाश राज ने पत्नी संग क्यों की दोबारा शादी!

अभिनेता प्रकाश राज ने अगस्त 24 को अपनी 11 वीं शादी की सालगिरह पर पत्नी पोनी वर्मा संग दोबारा शादी की है। ऐक्टर ने दोबारा शादी करने की जानकारी टि्वटर पर पोस्ट शेयर कर दी है। पोस्ट में लिखे कैप्शन में ऐक्टर ने अपने बेटे द्वारा शादी देखने की इच्छा को अपनी दोबारा शादी करने की वजह बताई है। इसके बाद से वह सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।

बुध, 25 अगस्त 2021 - 06:10 PM / by मेघा गुप्ता

Tags: Actor, prakash raj, Marriage anniversary, Social Media

Courtesy: India TV

Mahendra Singh Dhoni

फोटो: The Statesman

एम एस धोनी ने अपनी शादी की 11वीं वर्षगांठ पर पत्नी को उपहार में दी फॉक्सवैगन बीटल

अपनी 11वीं शादी की सालगिरह पर भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी धोनी को एक विंटेज स्काई ब्लू फॉक्सवैगन बीटल कार गिफ्ट की है। साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर हर्बी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने अपने पति को धन्यवाद देते हुए कैप्शन में लिखा, "सालगिरह उपहार के लिए धन्यवाद"। धोनी और साक्षी की एक बेटी है, इन्होने जुलाई 4, 2010 को शादी की थी, जब धोनी क्रिकेटर अपने करियर के चरम पर थे।

सोम, 05 जुलाई 2021 - 04:10 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Mahendra Singh Dhoni, SAKSHI DHONI, Marriage anniversary

Courtesy: Jagran News

virat kohli and anushka sharma anniversary

फोटो: INDIA TODAY

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मना रहे हैं अपनी शादी की तीसरी सालगिरह

विराट और अनुष्का बहुत जल्द माता पिता बनने वाले है। इसीलिए उनकी शादी की ये तीसरी वर्षगांठ उनके लिए बहुत ही स्पेशल है। इन दोनों की पहली मुकालात एक एड फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी। लम्बे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद ये शादी के पवित्र बंधन में बंध गए। अपनी शादी की तीसरी सालगिरह पर विराट ने इंस्टाग्राम पर अपनी और अनुष्का की तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, '3 साल और जीवन भर एक साथ।'

शुक्र, 11 दिसम्बर 2020 - 01:14 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Virat Kohli, Anushka Sharma, Marriage anniversary

Courtesy: panjab kesari