Nitin Gadkari

फोटो: Wikipedia

जाम और प्रदूषण मुक्त राजधानी बनाने के लिए खर्च होंगे 52 हज़ार करोड़ : गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सितंबर 16 को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के कार्य का जायज़ा लिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जाम और प्रदूषण की समस्या से राहत दिलाने के लिए 52 हजार करोड़ रुपए की एक परियोजना पर कार्य चल रहा है। दिल्ली के बाहर सड़कों का निर्माण किया जा रहा है ताकि बाहरी वाहनों से लगने वाले जाम और प्रदूषण से राहत मिल सके। मंत्रालय एक्सप्रेस वे बनाने पर काम कर रहा है।

गुरु, 16 सितंबर 2021 - 05:01 PM / by मनोज बिष्ट

Tags: NHAI, Nitin Gadkari, Ministry of Road Transport & Highways, Delhi-NCR

Courtesy: UNI