BCCI

फोटो: Wikipedia

बीसीसीआई ने की टी 20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा

बीसीसीआई ने सितंबर 8 को आगामी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस फार्मेट में चार साल बाद आर अश्विन ने जगह बनाई है। टीम में राहुल चाहर, अक्षर पटेल व रवीन्द्र जडेजा को भी शामिल किया है। इस टूर्नामेंट में यजुवेंद्र चहल व कुलदीप यादव को स्थान नहीं मिला। टीम का मेंटर एमएस धोनी को बनाया है। भारत का पहला टी 20 मुकाबला पाकिस्तान के साथ अक्टूबर 24 को दुबई में होगा।

गुरु, 09 सितंबर 2021 - 10:45 AM / by मनोज बिष्ट

Tags: BCCI, cricket t20, MS DHONI, team squad

Courtesy: India.Com

Dhoni and Ranveer Singh played same football team

फोटो: Yahoo Cricket

फुटबॉल ग्राउंड पर दिखा धोनी और रणवीर सिंह का याराना

क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी कभी खेती तो कभी बाइक पर सैर करते नज़र आये हैं। इस बार धोनी को मुंबई में रणवीर सिंह के साथ एक ही टीम के लिए फुटबॉल खेलते देखा गया। दोनों सैफ अली खान के बेटे इब्राह‍िम की टीम के ख‍िलाफ खेल रहे थे। एक मौके पर रणवीर ने धोनी को गले भी लगाया। उनकी ये तस्वीरें और वीड‍ियोread-more

सोम, 26 जुलाई 2021 - 01:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, Saif Ali Khan, ibrahim ali khan, Ranveer Singh

Courtesy: Aajtak News

Ben stokes revealed india lost deliberately

फ़ोटो: espncricinfo

विश्वकप 2019 में इंग्लैंड से जानबूझकर हारा भारत- सिकंदर बख्त

पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज सिकंदर बख्त ने दावा किया था कि स्टोक्स ने अपनी किताब में लिखा है, भारतीय टीम जानबूझकर इंग्लैंड के खिलाफ हारी। स्टोक्स ने अपनी नई किताब ऑन फायर में भारत और इंग्लैंड बीच खेले गए वर्ल्ड कप 2019 के मैच का जिक्र करते हुए भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर भी सवाल उठाए। हालांकि स्टोक्स ने इस दावे को नकार दिया। भारत के इंग्लैंड से हारने पर पाकिस्तान को विश्वकप से बाहर होना पड़ा था।  

मंगल, 13 जुलाई 2021 - 06:00 PM / by अजहर फारूक

Tags: Ben Stokes, MS DHONI, Virat Kohli, Rohit Sharma

Courtesy: Zee News Hindi

Ms dhoni gave 35 thousand rupees

फ़ोटो: Cricket Addictor

धोनी ने चने वाले को दान देकर जीता सबका दिल

एमएस धोनी जिस तरह विकेट के पीछे से गेंदबाजों की मदद करते हैं ठीक उसी तरह वो मैदान के बाहर भी दूसरो का बख़ूबी ध्यान रखते हैं। धोनी ने एक ठेले से चने खाए थे। उन्होंने ठेले वाले को पैसे नहीं चुकाए बल्कि धोनी उस ठेले वाले के पास चुपचाप 35 हजार रुपये रख आए। उस ठेले वाले ने बताया कि धोनी ने कभी भी उधार चने नहीं खाए, वो हमेशा पैसे देकर ही चने खाते हैं और मुझे ही याद करते हैं।

शनि, 10 जुलाई 2021 - 06:45 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, Indian Cricketer, Wicketkeeper

Courtesy: Zee News

Riyan Parag and MS Dhoni

फोटो: Patrika

रियान पराग ने धोनी की नकल कर जीता फैंस का दिल

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग ने महेंद्र सिंह धोनी द्वारा वर्ल्ड कप में लगाए छक्के की नकल कर एक वीडियो शेयर किया है। इसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। उन्होंने जुलाई 7 यानि धोनी के जन्मदिन वाले दिन इस वीडियो को पोस्ट कर कैप्टन कूल को शानदार तरीके से बधाई दी। इस वीडियो के जरिए उन्होंने ने तमाम लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया। लोग उनके इस वीडियो पर… read-more

शुक्र, 09 जुलाई 2021 - 12:45 PM / by अमन शुक्ला

Tags: Riyan Parag, MS DHONI, Viral video, sports

Courtesy: Zee News

Happy birthday saurav ganguly

फ़ोटो: India.com

सौरव गांगुली का भारतीय टीम को फर्श से अर्श तक पहुँचने का सफर

दादा के नाम से मशहूर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज 49वां जन्मदिन है। दादा के नाम कई रिकॉर्ड्स होने के साथ भारतीय क्रिकेट में इनका योगदान भी असाधारण है। उनकी कप्तानी में भारत 20 साल बाद वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचा। 2001 के कोलकाता के ऐतिहासिक टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण को नम्बर 3 पर बल्लेबाजी कराई जिसमें उन्होंने 281 रन बनाए। युवराज, कैफ, हरभजन, इरफान जैसे युवाओं पर भरोसा किया। अपनी कप्तानी में धोनी को मौका दिया।

गुरु, 08 जुलाई 2021 - 04:40 PM / by अजहर फारूक

Tags: Saurav Ganguly, MS DHONI, VVS Laxman, Rahul Dravid

Courtesy: Ndtv Hindi News

Once Dhoni saved virat career

फ़ोटो: The Hindu

जब विराट कोहली को बाहर करना चाहते थे सिलेक्टर्स, धोनी ने बचाया करियर

भारत के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के मुताबिक साल 2012 में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उन्होंने ने मिलकर कोहली की जगह बचाई थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में चयनकर्ताओं ने विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को खिलाने का फैसला किया था, लेकिन इसके बाद धोनी ने उनसे मिलकर कोहली को खिलाने का फैसला किया था। उस मैच में कोहली ने पहली पारी में 44 और दूसरी पारी में 75 रन की पारी खेली थी। 

बुध, 07 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: Virender Sehwag, MS DHONI, TEAM INDIA, Virat Kohli

Courtesy: Zee News

Mahendra Singh Dhoni

फोटो : The New Indian Express

40 साल के हुए कैप्टन कूल धोनी, अपने नाम कर रखे हैं कई बड़े रिकॉर्ड

भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी बुधवार 7 जुलाई को 40 साल के हो गए हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने  2007 में टी 20 वर्ल्ड कप, 2011 में वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। 192 बार स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी उनके नाम है। वो एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा। कुल 332 मैचों में कप्तानी और विकेटकीपर के तौर पर बल्लेबाजी कर 183 का स्कोर बनाया, जो रिकॉर्ड है। 

बुध, 07 जुलाई 2021 - 10:01 AM / by रितिका

Tags: Mahendra Singh Dhoni, MS DHONI, Indian Cricketer, Cricket

Courtesy: Amarujala News

England's coach praised sam curran

फ़ोटो: NDTV

इंग्लैंड के मुख्य कोच ने कर डाली सैम करन की तारीफ

इंग्लैंड के उभरते हुये आलराउंडर सैम करन के हालिया प्रदर्शन को लेकर इंग्लैंड के मुख्य कोच ग्राहम थोर्प ने एक इंटरव्यू में बताया है कि, मुझे लगता है कि आईपीएल खेलने से उन्हें काफी फायदा हुआ।आईपीएल में उन्हें भारी दबाव के बीच खेलने का मौका मिला, आईपीएल में उन्हें अहम मौकों पर गेंदबबाजी की। जिससे वह बेहतर प्रदर्शन कर सके। सैम करन आईपीएल में CSK की ओर से खेलते हैं, और धोनी उन्हें हर मौके पर आज़माते है।

शनि, 03 जुलाई 2021 - 04:50 PM / by अजहर फारूक

Tags: Sam Curran, MS DHONI, England, CSK

Courtesy: Aaj Tak

Bhuvaneshvar kumar praised dhoni in sri lanka

फ़ोटो: The Quint

भुवनेश्वर कुमार ने धोनी की तारीफ करते हुए बताया बेहतरीन इंसान

भारत के बेहतरीन स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने अपने श्रीलंका दौरे पर जाते ही धोनी की तारीफ में क़सीदे पढ़ डाले। भुवनेश्वर ने कहा कि धोनी खिलाड़ी और कप्तान कैसे रहे हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन वो इंसान भी लाजवाब थे। वो हमेशा दूसरों की मदद को तैयार रहते हैं। अगर आप किसी से भी धोनी के बारे में पूछेंगे, वो आपसे यही कहेगा। वो हमेशा सभी को सही राय और निर्देश देते हैं।

गुरु, 01 जुलाई 2021 - 07:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: MS DHONI, bhuvneshwar kumar, Sri Lanka, India

Courtesy: TV9 Bharatvarsh