Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Indiatv.in

मुस्लिमों के गौरव के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं कुछ लोग - असदुद्दीन ओवैसी

एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने ज्ञानवापी मस्जिद और शाही ईदगाह मस्जिद को हटाने की याचिका के मामले को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। ओवैसी ने कहा - "कुछ लोगों के लिए कानून किसी भी तरह के मायने नहीं रखता है और ये लोग मुस्लिमों के गौरव के साथ खिलवाड़ कर रहे है।" बता दें कि ज्ञानवापी मस्जिद के मामले में वाराणसी कोर्ट ने सर्वे भी करवाया है जिसके बाद हिंदू पक्ष ने शिवलिंग मिलने का दावा किया है।

शुक्र, 20 मई 2022 - 11:50 AM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Gyanvapi masjid, MUSLIM

Courtesy: Zeenews

Adesh gupta

फोटो: Indian Express

दिल्ली के 40 गांवों के मुस्लिम नाम बदलने की तैयारी में भाजपा

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी है कि पार्टी का अगला प्लान दिल्ली के 40 गांवों के मुस्लिम नाम बदलने का है। गुप्ता ने कहा कि भाजपा जल्द ही दिल्ली सरकार को उन 40 गांवों के नाम बदले का प्रस्ताव भेजेगी जो ‘गुलामी' के दौर का प्रतीक हैं। बता दें कि गुप्ता दिल्ली के उस तथाकथित अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहे है जिसमें बुलडोजर चलाए जा रहे है।

रवि, 24 अप्रैल 2022 - 07:45 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Adesh Gupta, Arvind Kejriwal, MUSLIM, BJP

Courtesy: NDTV

Asaduddin owaisi

फ़ोटो: Zee News

भाजपा ने गरीबों के खिलाफ जंग छेड़ दी है: असदुद्दीन ओवैसी

एमआईएम सदर असदुद्दीन ओवैसी ने दिल्ली के जहांगीरपुरी में मस्जिद के बाहर अवैध निर्माण पर चल रहे बुलडोजर कार्यवाही को लेकर ट्वीट किया है। इसमें उन्होंने लिखा,"भाजपा ने गरीबों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। अवैध कब्जा हटाने के नाम पर ये लोग दिल्ली में यूपी और एमपी की तरह लोगों के घर तोड़ने जा रहे हैं। इन लोगों को कोई नोटिस तक नहीं मिला, कोर्ट जाने का मौका तक नहीं दिया।"

बुध, 20 अप्रैल 2022 - 05:20 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Asaduddin Owaisi, Delhi, MUSLIM, Tweet

Courtesy: NDTV

Muslim family

फोटो: Live Hindustan

दबंगों ने संपत्ति पर कर लिया कब्जा, परिवार ने की इच्छा मृत्यु की मांग

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक परिवार के 11 सदस्यों ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। जिले के घाटीगांव तहसील के वीराबली गांव निवासी साबीर खान का कहना है कि जितेंद्र अग्रवाल और विजय काकवानी नाम के दबंगों ने विवादित जमीन के लिए उन्हें परेशान कर रखा है। दरअसल दबंग पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरन कॉलोनी बनाना चाहते हैं। परिवार के अनुसार इस मामले में तहसीलदार और राजस्व विभाग मिला हुआ है।

शनि, 09 अप्रैल 2022 - 09:00 PM / by आकाश तिवारी

Tags: MUSLIM, Madhyapradesh, Death Threats

Courtesy: Live Hindustan

Communal slogan issue

फोटो: Scroll.in

दिल्ली पुलिस ने सांप्रदायिक नारे लगाने के आरोप में बीजेपी नेता समेत 6 लोग गिरफ्तार

दिल्ली के जंतर मंतर पर एक मार्च हुए भारत छोड़ो आंदोलन नाम के कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम विरोधी नारे लगाए गए थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद दिल्ली पुलिस एक्शन में आ गई है। इसी मामले में बीजेपी नेता अश्वनी उपाध्याय समेत छह लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। प्रदर्शन को पुलिस की इजाजत के ही आयोजित किया गया था। 

मंगल, 10 अगस्त 2021 - 01:30 PM / by अजहर फारूक

Tags: MUSLIM, hate speech, Communal Riots, Delhi

Courtesy: NDTV News

Congress want win up assembly election with muslims votes

फ़ोटो: firstpost

यूपी में मुसलमानों के ज़रिए जीत की राह तलाश रही है कांग्रेस

यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मदरसों में पढ़ने वाले करीब 2 लाख बच्चों की लिस्ट तैयार की है। इसके ज़रिये कांग्रेस मुस्लिम घरानों तक पहुंचने का मन बना रही है। बताया जा रहा है कि 1990 के बाद से मुस्लिम कांग्रेस से दूर होते रहे हैं, जिसका फायदा सपा और बसपा दोनो ही पार्टियां उठाती रही हैं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में एक बार फिर कांग्रेस मुस्लिमों को पार्टी से जोड़ने में जुट गई है।

सोम, 14 जून 2021 - 03:20 PM / by अजहर फारूक

Tags: Congress Party, Samajwadi Party, Priyanka Gandhi Vadra, MUSLIM

Courtesy: Dainik Bhaskar

फोटो: Black Stone

Esquire Middle East

मक्का के काबा से पहली बार सामने आई 'अल-हजर अल-अस्वाद' की तस्वीर

सऊदी अरब प्रशासन ने काबा के काले पत्थर 'अल-हजर अल-अस्वाद' की 49 हजार मेगापिक्सल की एक तस्वीर जारी की है। यह मुस्लिमों के पवित्र धर्मस्थल मक्का के काबा में है। हज यात्रा पर जाने वाले लोग इसी पत्थर को चूमते हैं। तस्वीर निकालने में कुल 1050 फोटो का इस्तेमाल किया गया और करीब 50 घंटे का समय लगा। बता दें, यह पहला मौका है जब इस काले पत्थर की तस्वीर सामने आई है।

गुरु, 06 मई 2021 - 06:55 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: Mecca, black stone, kaba, MUSLIM, Haj Pilgrims

Courtesy: Abp Live

Russian women dancing in front of mosque

फोटो: DGMartPro

महिला धावकों ने मस्जिद के सामने किया स्क्वाट डांस, मुस्लिम संगठनों ने की कार्रवाई की मांग

रूस के ततारस्तान में मस्जिद के सामने महिला धावकों के स्क्वाट डांस का वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है। ततारस्तान एक मुस्लिम बाहुल्य इलाका है। इस एक्सरसाइज का वीडियो सामने आने के बाद मुस्लिम संगठन के लोगों ने कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि, महिलाओं ने लोगों को उकसाने का काम किया है। वहीं महिला धावकों का कहना है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं किया जिससे किसी को भी परेशानी हो।

गुरु, 06 मई 2021 - 10:31 AM / by अभिनव शुक्ला

Tags: Russia, MUSLIM, Athlete, Muslim woman

Courtesy: Falana Dikhana

Sohel

फ़ोटो: Aajtak

बालाघाट: एक साल से सोहेल कर रहे है हिन्दू शवों का अंतिम संस्कार

मध्यप्रदेश के बालाघाट से साम्प्रदायिक सौहार्द का अच्छा उदाहरण देखने को मिला है जहां एक मुस्लिम युवक ने बीते 1 साल से हिन्दू शवों का अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया हुआ है। जानकारी के अनुसार शमशान घाट में ही रह कर सोहेल अपने दोस्तों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं। सोहेल को पालिका की ओर से 200 रुपये रोज़ मिलते है लेकिन वो इसे सेवा भाव से करते है।

बुध, 28 अप्रैल 2021 - 03:46 PM / by आकाश तिवारी

Tags: Sohel, Madhyapradesh, Funeral, MUSLIM

Courtesy: Aajtak News

Speeches to available in Urdu to change Muslim misconception about RSS.

फोटो:The Wire

मोहन भागवत की पुस्तक के उर्दू संस्करण का हुआ लोकार्पण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत की पुस्तक ‘भविष्य का भारत’ जो सितंबर 2018 में विज्ञान भवन में दिए गए व्याख्यानों की श्रृंखला पर आधारित है उसका उर्दू संस्करण ‘मुस्तकबिल का भारत’ का अप्रैल 5 को राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद द्वारा जारी किया गया है। आरएसएस के बारे में मुसलमानों की गलत धारणाओं को दूर करने, उर्दू भाषा को बढ़ावा देने और इस्लामी विद्वानों और मुस्लिम समुदाय के बुद्धिजीवियों को संगठन की विचारधारा को समझने के लिए इस… read-more

सोम, 05 अप्रैल 2021 - 06:16 PM / by Shruti

Tags: RSS, RSS Chief, Mohan Bhagwat, new book, MUSLIM

Courtesy: THE PRINT NEWS