RRR

फोटो: Tech Radar

फिल्म आरआरआर को लेकर नेटफ्लिक्स से नाराज हैं एसएस राजामौली

फिल्म आरआरआर 20 मई को नेटफ्लिक्स रिलीज हुई थी, लेकिन राजामौली नेटफ्लिक्स से नाराज हैं। उन्होंने कहा नेटफ्लिक्स ने अपने प्लेटफॉर्म पर फिल्म का केवल हिंदी-डब संस्करण जारी किया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण लीड रोल में हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन का फिल्म में कैमियो था। बता दें कि वर्ल्डवाइड फिल्म को अब तक 47 मिलियन घंटे से ज्यादा व्यूज मिले हैं। 

शनि, 30 जुलाई 2022 - 07:41 PM / by Pranjal Pandey

Tags: RRR, Netflix, Jr NTR, Alia Bhatt

Courtesy: Hindustan

Darlings Trailer

फोटो: India News

रिलीज हुआ आलिया भट्ट की फिल्म 'डार्लिंग्स' का ट्रेलर

आलिया भट्ट की आगामी फिल्म 'डार्लिंग्स' का धमाकेदार ट्रेलर आज जारी कर दिया गया है। फिल्म की कहानी बदले पर आधारित नज़र आ रही है। ट्रेलर में आलिया भट्ट की दमदार एक्टिंग देखी जा सकती है। फिल्म डार्लिंग्स को जसमीत के रीन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विजय वर्मा मुख्य भूमिका निभाते नज़र आएंगे। फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ आलिया फिल्म की प्रोड्यूसर भी हैं।… read-more

सोम, 25 जुलाई 2022 - 01:50 PM / by सपना सिन्हा

Tags: Netflix, releases, Alia Bhatt, darlings trailer

Courtesy: Latestly News

Anek

फोटो: Enavabharat

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई आयुष्मान खुराना की फिल्म 'अनेक'

आयुष्मान खुराना की अनेक अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। राजनीतिक थ्रिलर फिल्म को मई 27 मई को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। अब जून 26 को इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने अनेक को एक ट्वीट के माध्यम से हिंदी फिल्मों की सूची में शामिल होने की घोषणा की, जिसमें लिखा था, "एक थ्रिलर, रोमांच कई। अनेक अब नेटफ्लिक्स (एसआईसी) पर स्ट्रीमिंग कर रहा है।"  

सोम, 27 जून 2022 - 11:40 AM / by सपना सिन्हा

Tags: web series, Ayushmann Khurrana, Anek, Streaming, Netflix

Courtesy: News 18

The Chosen One

फ़ोटो: Telly Chakkar

नेटफ्लिक्स सीरीज 'द चोजन वन' की पूरी टीम सड़क दुर्घटना का हुई शिकार, दो कलाकारों सहित छह क्रू मेंबर की मौत

नेटफ्लिक्स सीरीज 'द चोजन वन' की पूरी टीम एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। उत्तर पश्चिमी मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया प्रायद्वीप क्षेत्र में एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सीरीज के दो अभिनेताओं का निधन हो गया है। पूरी टीम एक साथ इस वाहन से ट्रैवल कर रही थी। नेटफ्लिक्स की सीरीज 'द चूजन वन' एक 12 वर्षीय लड़के की कहानी है। उसे पता चलता है कि वह लौटा हुआ जीसस क्राइस्ट है, जिसका जन्म धरती पर मनुष्यों की रक्षा करने के लिए हुआ है।

शनि, 18 जून 2022 - 06:25 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Netflix, Crew Member, Actor, died, The Chosen One

Courtesy: Amar ujala

Bhul bhulaiya

फ़ोटो: Janbharat Times

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द होगी रिलीज़

कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर  धूम मचाने के लिए तैयार है। भूल भुलैया 2 की सिनेमाघरों की कमाई 175 करोड़ के पास पहुंच गई है। भूल भुलैया 2 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके भूल भुलैया 2 के रिलीज होने की जानकारी दी है। भूल भुलैया 2 में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू अहम किरदार निभाती नजर आई हैं।

बुध, 15 जून 2022 - 07:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Netflix, OTT, Bhul Bhulaia, release

Courtesy: Amar ujala

netflix squid game

फोटो: The Indian Express

स्क्विड गेम का सीजन 2 का इंतजार खत्म, डायरेक्टर ने किया अनाउंसमेंट

नेटफिल्क्स की पॉपुलर सीरीज स्क्विड गेम सीजन 2 का ऐलान हो गया है। स्क्विड गेम का पहला सीजन काफी धमाकेदार रहा था, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला था। इसके नए सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इसके सीजन 2 के रिलीज होने की जानकारी नेटफ्लिक्स और सीरीज के डायरेक्टर हवांग डॉन्ग ह्यूक ने भी दी है। बता दें कि सीजन 2 का ऐलान होने से फैंस खुश हो गए हैं।

सोम, 13 जून 2022 - 01:15 PM / by रितिका

Tags: Netflix, Netflix Series, squid game, web series

Courtesy: ABP Live

Gray man

फ़ोटो: Dainik bhaskar

The Gray Man के साथ हॉलीवुड में दस्तक देंगे धनुष, क्रिस इवान्स के साथ आएंगे नजर

साउथ से बॉलीवुड और अब बॉलीवुड से हॉलीवुड की टिकट कटवा चुके हैं पॉपुलर एक्टर धनुष, हाल ही में द ग्रे मैन का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इस ट्रेलर में धनुष की हलकी सी झलक देखने को मिली हो लेकिन उनकी एक ही झलक ने तहलका सा मचा दिया है। द ग्रेट मैन सिनेमा पर 15 जुलाई को दस्तक देगी, तो वहीं नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म 22 जुलाई को स्ट्रीम होगी। इसमें कैप्टन अमेरिका फेम क्रिस एवांस और रायन गोसलिंग शामिल हैं।

गुरु, 26 मई 2022 - 06:30 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Gray man, Chris Evans, Dhanush, Netflix

Courtesy: Amar ujala

Netflix

फ़ोटो: Protocol

Netflix के लिए शेयर करते हैं अपना पासवर्ड तो चुकाने होंगे ज्यादा पैसे

नेटफ्लिक्स ने उन यूजर्स पर नकेल कसने की तैयारी कर दी है जो अपने नेटफ्लिक्स अकाउंट का पासवर्ड अन्य लोगों जैसे कि अपने दोस्तों के साथ शेयर करते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आपको अपना पासवर्ड किसी दूसरे के साथ शेयर करने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। कंपनी ने कहा है कि अगर किसी को नेटफ्लिक्स पासवर्ड शेयर करना चाहते हैं तो उसके लिए उस अन्य व्यक्ति को भी एक यूजरनेम और पासवर्ड दिया जाएगा। 

शनि, 14 मई 2022 - 12:01 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Netflix, Share, account, Password

Courtesy: Hindustan

Vijay

फ़ोटो: The Economic Times

Netflix पर रिलीज़ हुई साउथ स्टार विजय की फ़िल्म Beast

साउथ स्टार विजय और पूजा हेगड़े की फ़िल्म बीस्ट मई 11 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ कर दी गयी है। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज हो गई है। तमिल भाषा की यह फिल्म, जो अप्रैल 13 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बता दें फिल्म दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 240 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

बुध, 11 मई 2022 - 01:13 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Vijay, Beast, Netflix, OTT

Courtesy: Amar ujala

Netflix

फ़ोटो: Google Play

Netfilx पर सही जानकारी न देने की वजह से दर्ज हुआ मुकदमा, शेयरों में गिरावट जारी

निवेशक स्ट्रीमिंग एंटरटेनमेंट कंपनी नेटफ्लिक्स पर हाल के महीनों में ग्राहकों को जोड़ने की अपनी क्षमता के बारे में मार्केट को गुमराह करने का आरोप लगा रहे हैं। कैलिफोर्निया की संघीय अदालत में अब आधिकारिक तौर पर एक मुकदमा दायर किया गया है। जिसमें यह दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स के शीर्ष अधिकारी यह खुलासा करने में विफल रहे कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच इसकी वृद्धि धीमी थी।

शुक्र, 06 मई 2022 - 01:29 PM / by Pranjal Pandey

Tags: Netflix, Suit, Streaming Platform

Courtesy: Amar ujala