New Island Discovered

फोटो: The Guardian

वैज्ञानिकों ने की एक नए द्वीप की खोज, उत्तरी ध्रुव का सबसे करीबी जमीनी इलाका

वैज्ञानिकों ने हाल ही में एक नए द्वीप की खोज की है। यह द्वीप उत्तरी ध्रुव के सबसे करीब का जमीनी इलाका है। यह नया द्वीप ग्रीनलैंड और डेनमार्क की समुद्री सीमा के बीच है। वैज्ञानिक ग्लेशियरों के बढ़ते तापमान के अध्ययन के लिए ऊड़ाक द्वीप पर गए थे, लेकिन जीपीएस खराब होने के कारण वो कहीं अलग पहुंच गए। बाद में नक्शा देखने पर वैज्ञानिकों को पता चला की उन्होंने नए द्वीप की खोज कर ली है।

गुरु, 02 सितंबर 2021 - 12:25 PM / by अमन शुक्ला

Tags: island, New discovery, Scientists, environment

Courtesy: Aaj Tak News

Dragon Man

फोटो: Rising Kashmir

चीन में मिली ड्रैगन मैन की विशालकाय खोपड़ी

चीन में खुदाई के दौरान मानव प्रजाति से मिलती जुलती करीब 1.46 साल पुरानी खोपड़ी मिली है, जिसे ड्रैगन मैन का नाम दिया गया है। रिसर्चर्स का मानना है कि यह किसी विशालकाय शरीर वाले शख्स की है जिसकी उम्र लगभग 50 साल होगी। वैज्ञानिकों के मुताबिक यह खोपड़ी निएंडरदल की अपेक्षा आधुनिक इंसानों से ज्यादा करीब है। बता दें, हाल ही में इजराइल में भी 4,20,000 साल पुरानी खोपड़ी पाई गई थी।

सोम, 28 जून 2021 - 08:50 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: China, Dragon man, skull, New discovery

Courtesy: News18

Made eco-friendly plastic from discared part of fish

फोटो: dtmag.com

मछली के बेकार अंगों से वैज्ञानिकों ने तैयार किया बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक

वैज्ञानिकों द्वारा एक बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बनाने में सफलता हासिल की गयी है जो मछली के बेकार अंगों जैसे सिर, हड्डियों और त्वचा से बना है। इस प्लास्टिक को एंजाइम लिपेस की मदद से एक बार उपयोग होने के बाद आसानी से बायोडिग्रेड किया जा सकता है। शोधकर्ताओं द्वारा जल्द ही इसके भौतिक गुणों पर भी  अध्ययन किया जाएगा, जिससे इसको वास्तविक दुनिया में लाकर पैकेजिंग और कपड़ों के निर्माण में उपयोग किया जा सके। 

सोम, 12 अप्रैल 2021 - 06:29 PM / by Shruti

Tags: New discovery, Fish, Pollution, Plastic Pollution, biodegradable

Courtesy: Downtoearth News

Lava

फोटो: Pinterest

प्रशांत महासागर में मिली करोड़ों साल पुरानी नई बेसाल्ट चट्टानें

प्रशांत महासागर के पैसिफिक रिम में यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स के वैज्ञानिकों को नई बेसाल्ट चट्टानें मिली हैं जो अब तक मिली चट्टानों से बिल्कुल अलग है। पत्थरों के रासायनिक और खनिज विश्लेषण के बाद पाया गया कि यह पत्थर करीब 4.9 करोड़ साल पहले के बने हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि यह चट्टानें रिंग ऑफ फायर के मशहूर ज्वालामुखी क्रियाओं से बनी होंगी। बेसाल्ट चट्टाने तब बनती हैं जब लावा तेजी से ठंडा होता है।

गुरु, 25 मार्च 2021 - 05:29 PM / by मोहित भारद्वाज

Tags: basalt rocks, Pacific Ocean, ring of fire, New discovery

Courtesy: News18