Pollution control tower

फोटो: Twitter

नोएडा में लगा पहला एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर: उत्तर प्रदेश

नोएडा की हवा अब प्रदूषण मुक्त होगी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने नोएडा प्राधिकरण के साथ मिलकर नोएडा में वायु प्रदूषण नियंत्रण टॉवर की स्थापना की है। नवंबर 17 को केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडे ने इसका उद्घाटन किया है। ये टॉवर डीएनडी फ्लाईवे और स्लिप रोड़ के बीच लगाया गया है जिससे एक वर्ग किलोमीटर के इलाके की हवा साफ होगी। इस टॉवर के जरिए बड़े स्तर पर हवा को साफ किया जाएगा।

गुरु, 18 नवंबर 2021 - 06:20 PM / by रितिका

Tags: Air Pollution, Noida, noida authority office, BHEL, Mahendra Nath Pandey

Courtesy: AajTak News

Bharat Bandh

फोटोः Navjivan

दिल्‍ली-एनसीआर में हुआ भारत बंद का सबसे ज्यादा असर

संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा सितंबर 27 को किए गए भारत बंद का दिल्‍ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। भारत बंद के दौरान सैकड़ों किसानों ने बैरिकेट्स तोड़े और सेक्टर-6 स्थित नोएडा प्राधिकरण के कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। यहां उन्होंने अपनी अधिग्रहित जमीन के मुआवजे में वृद्धि समेत अन्य मांगों के लिए प्रदर्शन किया। इसी दौरान कांग्रेस नेता अनिल चौधरी ने कहा कि वह किसानों के लिए यहां आए हैं। पार्टी किसानों के लिए सड़क पर प्रदर्शन… read-more

सोम, 27 सितंबर 2021 - 06:00 PM / by Surbhi Shaw

Tags: Bharat Bandh, UP news, Farmers, noida authority office

Courtesy: News18 hindi